दौसा

पालिका चुनाव…. परिणामों के बाद कहीं खुशी, कहीं गम

समर्थकों ने खूब उड़ाई गुलाल, अधिकारी भी रहे मुस्तैद

3 min read
Dec 14, 2020
लालसोट नगर पालिका चुनावों में जीत के बाद समर्थकों के साथ विजयी प्रत्याशी।

लालसोट (दौसा) . नगर पालिका चुनाव परिणाम की घोषणा होने के साथ ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकोंं ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया। मतगणना शुरू होने के साथ ही लोगों का जमावड़ा कोथून रोड व अशोक शर्मा राउमावि के इर्द गिर्द जमा होने लगा था, जैसे ही कोई विजयी प्रत्याशी या उनके एजेंट जीत की खुशी में बाहर निकलते तो समर्थक भी खुशी से झूम उठते।
इस दौरान लोगों ने जमकर गुलाल उड़ार्ई और पटाखे छोड़े। बाद में अधिकांश प्रत्याशियों ने अपने अपने वार्ड में विजयी जुलूस भी निकाल कर मतदाताओं का आभार प्रकट किया। मतगणना को लेकर पुलिस के कड़े सुरक्षा प्रबंध रहे। अशोक शर्मा राउमावि व ज्योतिबा फुले सर्किल पर दर्जनों की संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे।
इस दौरान पर्यवेक्षक प्रवीण लखेरा, पुलिस सीओ सतीश यादव, लालसोट थाना प्रभारी राजवीर सिंह राठौड़, मंडावरी थाना प्रभारी भरतलाल मीना, रामगढ पचवारा उपखण्ड अधिकारी सरिता मलहोत्रा, सहायक कलक्टर मिथलेश मीना, तहसीलदार गणराज बडग़ौती, नायब तहसीलदार सीमा घुणावत, भरोसलाल जाटव समेत कई अधिकारी भी कानून व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

लालसोट. नगर पालिका चुनाव परिणाम में कांग्रेस व भाजपा को बराबर सीटे मिलने के बाद अब पालिका अध्यक्ष पद को लेकर दोनों ही दलोंं में जोड़ तोड़ शुुरू हो गई। दोनों ही दलों के नेताओं ने पालिका में अपने दल का बोर्ड बनाने का दावा किया है। उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना ने कहा कि जनता का फैसला सर्वोपरि है। कांग्रेस का ही बोर्ड बनेगा, सभी विजयी निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस के संपर्क में है। सभी का समर्थन को मिलेगा, कांग्रेस के पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार का निर्णय पर्यवेक्षक ही करेंगे। दूसरी ओर भाजपा नेता रामबिलाश मीना ने कहा कि सत्ता के दबाव के बाद भी लालसोट की जनता ने भाजपा ने वोट देकर यह साबित किया है, वह पूरी तरह कांग्रेस के खिलाफ है। पालिका में भाजपा का ही बोर्ड बनेगा, सभी निर्दलीयों सें संपर्क बना हुआ है, कई निर्दलीयों ने स्वयं आगे आकर भाजपा को समर्थन देने की घोषणा भी कर दी है।

बांदीकुई. नगरपालिका चुनाव मतगणना बीएनजोशी सीनियर सैकंडरी स्कूल में की गई। इसमें सभी 40 वार्डों के 44 बूथों के परिणाम ईवीएम खुलने पर सुबह 9 बजे से आने लगें। प्रशासन द्वारा नौ चरणों में मतगणना की। वार्ड 8, 20, 36 व 39 में मतदाताओं की संख्या अधिक होने से कोरोना गाइड लाइन के चलते दो-दो बूथ बनाए गए थे।चुनाव परिणाम जारी होने का क्रम शुरू होने के साथ ही तमाम अटकलों के दौर को विराम लगता चला गया। महज तीन घंटे में ईवीएम से हार जीत का फैसला सामने आ गया। परिणामों के साथ ही जीतने वालें प्रत्याशी व उनके समर्थकों के चेहरे खिलते नजर आए तो हार होने पर प्रत्याशियों के चेहरों पर उदासी दिखाई दी। शहर में अधिकंाश जगहों पर विजयी प्रत्याशीओं के समर्थकों के इक_े होने पर जुलूस जैसा माहौल भी नजर आया। समर्थक जीते हुए मौजूद प्रत्याशी और अन्य विजयी प्रत्याशियों के परिजनों को गुलाल लगाते व माला पहनाते भी नजर आए। हालांकि इस खुशी के माहौल में समर्थकों ने कोरोना गाइड की धज्जियां भी उडा़ई। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लक्ष्मीकंात बालोत, उपखंड रिटॢनग अधिकारी ङ्क्षपकी मीणा, पुलिस उपाधीक्षक संजय चंपावत, कार्यवाहक तहसीलदार रश्मि शर्मा, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र मीना थानाअधिकारी राजेंद्र मीना, बाबूलाल मीना भी मौजूद रहें और मतगणना व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मतगणना के दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम रहे। बीएन जोशी को जाने वाले ट्रैफिक को पीडब्ल्यूडी तिराहे पर ही रोक दिया गया था। केवल अधिकारियों के वाहनों को ही प्रवेश दिया गया। संजय चौक से हाई स्कूल रोड पर बडी़ संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे। मतगणना के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रवेश करने वाले लोगों की जांच की गई।

Published on:
14 Dec 2020 10:09 am
Also Read
View All