दौसा

Dausa News: रूठकर पीहर गई पत्नी को मनाने के लिए रची झूठी कहानी, अब पुलिस करेगी पति पर कार्रवाई

Rajasthan News: दौसा में पत्नी को मायके से वापस बुलाने और ससुराल पक्ष की सहानुभूति पाने के लिए एक युवक ने अपने ही घर में 3.50 लाख रुपए की चोरी की झूठी कहानी रचकर पुलिस में मामला दर्ज करा दिया।
2 min read
Jul 14, 2026
Dausa Crime
पुलिस द्वारा बरामद किए गए सामान का फोटो: पत्रिका

Police Revel Dausa Theft Case: पत्नी को मायके से वापस बुलाने और ससुराल पक्ष की सहानुभूति पाने के लिए एक युवक ने अपने ही घर में 3.50 लाख रुपए की चोरी की झूठी कहानी रच डाली लेकिन पुलिस की वैज्ञानिक जांच और साक्ष्यों के सामने उसका पूरा नाटक बेनकाब हो गया। पुलिस ने युवक के घर से ही कथित चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया। थानाधिकारी हरलाल मीणा ने बताया कि 10 जुलाई 2026 को टोडा गंगा निवासी 23 साल के राजेश सैनी पुत्र रामजीलाल माली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात करीब 2 बजे अज्ञात चोर उसके सूने मकान का ताला तोड़कर 1.40 लाख रुपए नकद तथा सोने-चांदी के आभूषण सहित करीब 3.50 लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गए।

वैज्ञानिक जांच में सामने आई सच्चाई

दौसा जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सीपा तथा वृत्ताधिकारी सुरेन्द्र सिंह के सुपरविजन में गठित विशेष टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। MOB टीम से तकनीकी साक्ष्य जुटाए और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए लेकिन परिवादी की कहानी की पुष्टि नहीं हुई। जांच के दौरान अलमारी की चाबी भी सुरक्षित स्थान पर मिल गई जिससे पुलिस का संदेह और गहरा गया।

पूछताछ में टूट गया राजेश

मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर राजेश सैनी ने स्वीकार किया कि उसकी पत्नी काफी समय से नाराज होकर मायके में जा रह रही थी और वे लोग उसे वापस भेजने को तैयार नहीं था। पत्नी की सहानुभूति पाने और उसे वापस बुलाने के लिए उसने खुद ही अलमारी का ताला तोड़ा, सामान बिखेरा और झूठी चोरी की कहानी गढ़कर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी। बाद में पुलिस ने उसके घर से ही पूरा सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करना दंडनीय अपराध है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कथित चोरी मैं पुलिस द्वारा बरामद किया गया सामान

  1. नकद राशि: ₹1,40,000/-
  2. सोने का पैंडल: 1 नग
  3. बड़ी जोड़ी पायजेब: 1 जोड़ी
  4. सोने व चांदी की अंगूठी: 1-1 नग
  5. छोटी चांदी की पायजेब: 1 जोड़ी
  6. चांदी के बच्चों के कड़े (चटकी): 2 नग
  7. चांदी की माला: 1 नगकुल अनुमानित कीमत: करीब 3,50,000 रुपए
Updated on:
14 Jul 2026 10:29 am
Published on:
14 Jul 2026 10:29 am