8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा के हिस्ट्रीशीटर शाहरुख की आगरा में हत्या की थी तैयारी, दौसा में पु​लिस ने दबोचे हथियारों से लैस 4 आरोपी

Rajasthan Crime: मानपुर थाना पुलिस ने हत्या और डकैती की एक बड़ी साजिश का खुलासा करते हुए हथियारों से लैस चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी आगरा में कोटा के हिस्ट्रीशीटर शाहरुख की हत्या कर नकदी लूटने का षड़यंत्र बनाकर निकले थे, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर उनके मंसूबों को विफल कर दिया।
2 min read
Google source verification

दौसा

image

Anil Prajapat

Jul 08, 2026

Dausa Crime News

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। फोटो: पत्रिका

Dausa Crime News: दौसा। मानपुर थाना पुलिस ने हत्या और डकैती की एक बड़ी साजिश का खुलासा करते हुए हथियारों से लैस चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन देशी कट्टे, एक देशी पिस्टल, 31 जिंदा कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी आगरा में कोटा के हिस्ट्रीशीटर शाहरुख की हत्या कर नकदी लूटने का षड़यंत्र बनाकर निकले थे, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर उनके मंसूबों को विफल कर दिया।

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृत्ताधिकारी मानपुर के सुपरविजन में थाना प्रभारी सतीश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार में सवार कुछ बदमाश भारी मात्रा में हथियार लेकर कोटा से आगरा की ओर जा रहे हैं और रास्ते में हत्या व डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले हैं।

कार रुकवाई तो खुल गया राज

सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध कार को रुकवाया। तलाशी के दौरान कार से तीन देशी कट्टे (.315 बोर), एक देशी पिस्टल (.22 बोर), 14 जिंदा कारतूस (.315 बोर) तथा 17 जिंदा कारतूस (.22 बोर) बरामद किए गए। पुलिस ने हथियार और वाहन जब्त कर सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी पिछले तीन वर्षों से कोटा में रह रहा था और उसका आगरा निवासी एक व्यक्ति से पुराना विवाद चल रहा था। आरोपियों को सूचना मिली थी कि संबंधित व्यक्ति माल बेचकर नकदी लेकर लौटेगा। इसी दौरान उसकी हत्या कर रुपए लूटने की योजना बनाई गई थी। पुलिस ने वारदात से पहले ही आरोपियों को पकड़कर एक गंभीर अपराध टाल दिया।

इनको पकड़ा

1. आसिफ खान उम्र 26 वर्ष, निवासी नगला मला, थाना क्वारसी, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)।
2. निराले खान पुत्र दुलारे खान पठान, उम्र 19 वर्ष, निवासी जीवनगढ़, थाना क्वारसी, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)।
3. फरदीन खान पठान उम्र 21 वर्ष, हाल निवासी इमामबाड़ा के पीछे, नेहरू नगर, थाना भीमगंज मंडी, कोटा। स्थायी निवासी जाकिर नगर, गली नं. 14, थाना क्वारसी, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)।
4. शाहनवाज मेवाती, उम्र 24 वर्ष, निवासी गली नं. 04, जाकिर नगर, थाना क्वारसी, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)।

    आरोपी के पास मिले ये

    -3 देशी कट्टे (315 बोर)
    -1 देशी पिस्टल (22 बोर)
    -31 जिंदा कारतूस
    -वारदात में प्रयुक्त कार

    पुलिस टीम को मिली सफलता

    कार्रवाई का नेतृत्व थानाधिकारी सतीश कुमार ने किया। टीम में एएसआई पूरण लाल, हेड कांस्टेबल नेहरू सिंह तथा कांस्टेबल भगवान सहाय, महेश, मुकेश और हेम सिंह शामिल रहे। त्वरित कार्रवाई के चलते हत्या और डकैती की बड़ी वारदात होने से पहले ही टल गई।