9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा में पेट्रोल भरवाकर बिना रुपए दिए भागे बदमाश, कार के साथ घिसटता चला गया कर्मचारी; CCTV में कैद हुई वारदात

दौसा जिले के कांदोली स्थित पेट्रोल पंप पर सनसनीखेज वारदात सामने आई। कार में आए बदमाशों ने पहले करीब 4 हजार रुपये का पेट्रोल भरवाया और उसके बाद यूपीआई पेमेंट करने का बहाना बनाकर पेट्रोल पंप के कर्मचारी को बातचीत में उलझा लिया।
2 min read
Google source verification

दौसा

image

Anil Prajapat

Jul 09, 2026

Kandoli Petrol Pump

कांदोली स्थित पेट्रोल पंप की घटना। फोटो: पत्रिका

दौसा। दौसा जिले के कांदोली स्थित पेट्रोल पंप पर सनसनीखेज वारदात सामने आई। कार में आए बदमाशों ने पहले करीब 4 हजार रुपये का पेट्रोल भरवाया और उसके बाद यूपीआई पेमेंट करने का बहाना बनाकर पेट्रोल पंप के कर्मचारी को बातचीत में उलझा लिया। इसी बीच कार सवार अचानक गाड़ी तेज गति से दौड़ाकर मौके से फरार हो गए। वारदात के दौरान कर्मचारी कार के पास ही मौजूद था। अचानक गाड़ी आगे बढ़ने से वह कार के साथ घिसटता चला गया। इस हादसे में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका हाथ टूट गया।

घटना के बाद पेट्रोल पंप पर अफरा तफरी मच गई। घायल कर्मचारी को तुरंत दौसा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। समय रहते लोगों की मदद मिलने से कर्मचारी की जान बच गई। यह घटना 5 जुलाई की है, जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। मामले को लेकर पेट्रोल पंप संचालक ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

ग्राहक बनकर पेट्रोल भरवाने पहुंचे बदमाश

बताया जा रहा है कि बदमाश पहले सामान्य ग्राहक बनकर पेट्रोल भरवाने पहुंचे। पेट्रोल भरने के बाद उन्होंने यूपीआई से भुगतान करने की बात कही और कर्मचारी को मोबाइल पर पेमेंट दिखाने के बहाने अपने पास बुला लिया। जैसे ही कर्मचारी भुगतान की पुष्टि करने में व्यस्त हुआ, आरोपियों ने बिना कोई रकम दिए कार दौड़ा दी और फरार हो गए। कर्मचारी ने खुद को बचाने का प्रयास किया लेकिन वह कार के साथ कुछ दूरी तक घिसट गया।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में कार सवार बदमाशों की गतिविधियां साफ दिखाई देने की बात सामने आ रही है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद पीड़ित पेट्रोल पंप संचालक ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के मार्गों और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इस घटना ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

दौसा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग