13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ATM लूटने आए नकाबपोश बदमाश, 6 मिनट तक कैश बॉक्स उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद हुई दौसा की वारदात

SBI ATM Robbery Attempt: दौसा जिले के सिकराय में तीन नकाबपोश बदमाशों ने एसबीआई एटीएम को लूटने की कोशिश की। रविवार देर रात करीब 1:30 बजे कार से आए बदमाशों ने पहले पूरे इलाके की रैकी की और फिर एटीएम बूथ का ताला तोड़कर अंदर घुस गए।
2 min read
Google source verification

दौसा

image

Anil Prajapat

Jul 13, 2026

Dausa SBI ATM News

वारदात वाले स्थान पर मौजूद पुलिस। फोटो: पत्रिका

दौसा। दौसा जिले के सिकराय में तीन नकाबपोश बदमाशों ने एसबीआई एटीएम को लूटने की कोशिश की। रविवार देर रात करीब 1:30 बजे कार से आए बदमाशों ने पहले पूरे इलाके की रैकी की और फिर एटीएम बूथ का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। पहचान छिपाने के लिए उन्होंने सबसे पहले बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए।

इसके बाद बदमाश लोहे की रॉड से एटीएम मशीन का कैश बॉक्स उखाड़ने में जुट गए। करीब छह मिनट तक लगातार प्रयास करने के बावजूद वे कैश बॉक्स नहीं निकाल सके। इसी दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही बढ़ने लगी तो बदमाश वारदात अधूरी छोड़कर कार में सवार होकर फरार हो गए। हालांकि, उनकी पूरी करतूत बूथ के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि बदमाश वारदात से पहले कस्बे में घूमकर रैकी कर रहे थे। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल मीणा, डिप्टी एसपी धर्मराज चौधरी, मानपुर थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। सोमवार सुबह मेहंदीपुर बालाजी थाना प्रभारी सचिन शर्मा ने भी बैंक पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

वारदात कैमरे में कैद

जानकारी के अनुसार देर रात तीन बदमाशों ने लोहे की रॉड से शटर का ताला तोड़ा बूथ के अंदर घुस गए। इस दौरान उनका एक साथ बाहर ही कार में मौजूद रहा। नकाबपोश बदमाशों ने सबसे पहले एटीएम बूथ के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काटे और ​फिर एटीएम मशीन को उखाड़ने की कोशिश की। करीब 6 मिनट तक कोशिश करने के बाद भी सफलता नहीं मिली तो बदमाश कार में बैठकर मौके से फरार हो गए। बदमाशों की पूरी करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है।

4 साल पहले हुई थी 10 लाख की लूट

यह वही एसबीआई एटीएम बूथ है, जहां नवंबर 2022 में बदमाश करीब 10 लाख रुपए से भरा कैश बॉक्स लूट ले गए थे। उस दौरान बदमाशों ने पीछा कर रहे एक होमगार्ड जवान को वाहन से कुचल दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी। एक बार फिर उसी एटीएम को निशाना बनाए जाने से इलाके में दहशत है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस फिलहाल बदमाशों और उनकी कार की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

दौसा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग