दौसा

Rajasthan Crime News: दौसा में चारपाई पर सो रहे युवक का चाकू से गोदकर मर्डर, भाग रहे 2 युवकों में से एक को दबोचा

Dausa Murder case: राजस्थान के दौसा में बीती रात चाकू से गोद कर युवक के मर्डर की वारदात सामने आई है। रात के समय दौसा शहर के गणेशपुरा रोड स्थित सत्कार कॉलोनी में विनोद बैरवा नामक युवक के घर पर दो युवक आए।
2 min read
• •
Updated: 27 Jan 2025, 9:44 AM IST
Feature image

दौसा। राजस्थान के दौसा में बीती रात चाकू से गोद कर युवक के मर्डर की वारदात सामने आई है। रात के समय दौसा शहर के गणेशपुरा रोड स्थित सत्कार कॉलोनी में विनोद बैरवा नामक युवक के घर पर दो युवक आए।

कुछ ही देर बाद घर से रोने और चिल्लाने की आवाज आई तो पड़ोसी दौड़े। तभी घर से निकलकर दो युवक भागते हुए नजर आए। इसके बाद आसपास के लोगों ने एक युवक को तो दबोच लिया। वहीं, दूसरा युवक फरार हो गया।

जब घर के अंदर जाकर देखा तो विनोद बैरवा नामक युवक के शरीर पर जगह-जगह चाकू से वार के निशाने थे। वह लहुलूहान वहां हालात में चारपाई पर पड़ा हुआ था। मौके पर ही चाकू भी पड़ा हुआ था। सनसनीखेज वारदात को देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

FSL और MOB की टीम ने जुटाए साक्ष्य

सूचना के बाद डीएसपी रवि प्रकाश शर्मा व कोतवाल सुधीर कुमार उपाध्याय मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का मौका मुआयना किया गया। साथ ही FSL और MOB की टीमों को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद देर रात मृतक युवक के शव को दौसा जिला अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवा दिया गया।

एक आरोपी को लोगों ने दबोचा

फिलहाल पुलिस मर्डर की वारदात करने के बाद फरार हुए आरोपी की तलाश कर रही है। आसपास के लोगों ने जिस युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। वह शारीरिक रूप से नाबालिग नजर आ रहा है। ऐसे में पुलिस उसके दस्तावेज वेरिफिकेशन कर रही है और उससे पूछताछ भी कर रही है।

मोबाइल को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस का कहना है कि 26 जनवरी के दिन मृतक युवक और आरोपी राहुल मीणा के बीच मोबाइल की बात को लेकर विवाद हुआ था और इसी विवाद के चलते रात के समय राहुल मीणा और एक अन्य साथी विनोद बैरवा के घर पहुंचे और वहां चाकू से वार 35 वर्षीय विनोद की हत्या कर दी।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

कोतवाल सुधीर कुमार उपाध्याय ने बताया कि घटनास्थल से स्पेशल की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। हत्या की वारदात करने में राहुल मीणा नामक युवक का नाम सामने आया हैं। जिसकी तलाश के लिए पुलिस की टीम में रवाना की है। राहुल मीणा की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।

Updated on:
27 Jan 2025, 9:44 AM IST
Published on: