24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस ने MBBS कर रहे दो छात्रों को कुचला, एक की मौत, गुस्साए छात्रों ने कलेक्ट्री के बाहर लगाया जाम

कोतवाली थाना क्षेत्र के बायपास रोड पर मेडिकल कॉलेज से बूंदी आ रहे दो छात्रों को बस ने कुचल दिया। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 26 Jan 2025, 6:07 PM IST

बूंदी। कोतवाली थाना क्षेत्र के बायपास रोड पर मेडिकल कॉलेज से बूंदी आ रहे दो छात्रों को बस ने कुचल दिया। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने कलेक्ट्री के बाहर जाम लगा दिया। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं आने पर छात्र आक्रोशित हो गए और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। हालांकि शाम को कई मांगों के बाद सहमति बनने के बाद अपना धरना समाप्त कर दिया।

पुलिस ने बताया कि एमबीबीएस के फर्स्ट ईयर के छात्र लोमस जांगिड़ (19) अपने साथी के साथ तलाव गांव से बूंदी आ रहे थे, तभी बूंदी से एनएच-52 की ओर जा रही बायपास चढ़ाई के दौरान रोडवेज बस ने दोनों को कुचल दिया। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। दोनों को इलाज के ल‍िए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्‍टरों ने लोमस मृत घोष‍ित कर द‍िया। जबकि दूसरे साथी का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

हादसे की सूचना पर पिता की बगड़ी तबीयत

छात्रों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज जंगल में बना दिया, जहां पर परिवहन के साधन नहीं होने से उन्हें गांव शहर जाने के लिए बूंदी निजी वाहन से जाना पड़ता है। छात्रों ने बताया कि यहां पर बसों का ठहराव होता तो लोमस की जान नहीं जाती। वहीं मृतक छात्र के पिता को घटना की जानकारी लगी तो उनका भी स्वास्थ्य खराब हो गया।

गुस्साए छात्रों ने सड़क को किया जाम

मेडिकल कॉलेज बूंदी के छात्रों ने कलेक्ट्री कार्यालय के बाहर सड़क पर जाम लगा कर बैठ गए। नाराज स्टूडेंट जिला कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। जब प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद प्रशासन और छात्रों के बीच बातचीत का दौर चलता रहा। छात्रों ने कहा कि हमारी समस्या का तुरंत समाधान हो चाहिए।

कई मांगों पर बनी सहमति

दोपहर बाद कलक्टर के साथ हुई वार्ता के बाद कई मांगों पर सहमति बनी। कलक्टर ने आश्वासन दिया कि जल्द ही कॉलेज तक जानी वाली सर्विस रोड पर एक अच्छा बस स्टैंड बनाकर दिया जाएगा। मृतक छात्र के परिजनों को आर्थिक सहायता रोडवेज प्रबंधन देगा।