24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या, आरोपी को UP से पकड़ा; सामने आ रही प्रेम-प्रसंग की बात

जयपुर के सांगानेर सदर थाना इलाके में दंपती को मौत के घाट उतारने वाले बदमाश मोनू उपाध्याय उर्फ मोनू पंडित को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से पकड़ा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 25 Jan 2025, 7:08 PM IST

jaipur murder case

जयपुर। सांगानेर सदर थाना इलाके में दंपती को मौत के घाट उतारने वाले बदमाश मोनू उपाध्याय उर्फ मोनू पंडित को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से पकड़ा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामला कथित तौर पर प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। उसे पकड़ने के लिए आगरा टीम भेजी गई थी।

पुलिस के मुताबिक हत्या के शिकार राजू राम मीणा और उसकी पत्नी आशा मीणा कोटखावदा के रहने वाले थे। वर्तमान में दोनों शांति विहार जोतवाड़ा सांगानेर सदर में रह रहे थे। दोनों सीतापुरा में एक फैक्ट्री में काम करते थे। हालांकि कुछ समय पहले ही राजू ने फैक्ट्री छोड़कर सोलर लाइट लगाने का काम शुरू किया था।

आशा और राजू को सिर पर मारी गोली

शुक्रवार को आगरा निवासी मोनू उपाध्याय उर्फ मोनू पंडित राजू और आशा के घर पहुंचा, जहां किसी बात को लेकर आशा और राजू का मोनू से विवाद हुआ। गुस्साए मोनू ने आशा और राजू को सिर पर गोली मार दी।

यह भी पढ़ें : महिला ने कहा- तू इतना क्यों झिझक रहा है… राजस्थान के इस शहर में पार्क में खुलेआम चल रहा देह व्यापार

राजूराम का भाई आशाराम डेढ़ बजे घर पहुंचा था तो आशा और राजू जमीन पर अचेत पड़े थे। यह देख घर के लोग उन्हें गंभीर हालत में नारायण अस्पताल ले गए जहां पर आशा की मौत हो गई, जबकि राजू को एसएमएस अस्पताल में भिजवाया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पहले भी हुआ था झगड़ा

पुलिस पड़ताल में सामने आया कि राजू, आशा और आरोपी मोनू शिकारपुरा रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे। बताया जा रहा है कि मोनू का कुछ समय पहले भी राजू और आशा से झगड़ा हुआ था। लेकिन उस समय तो मामला सुलझ गया था।

यह भी पढ़ें : बेटी के लव मैरिज करने पर भड़के घरवाले, एक साथ 300 लोगों ने लड़के के घर बोला धावा, प्रेग्नेंट महिला को भी नहीं बख्शा