
Jhunjhunu Love Marriage Case: झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बेटी के लव मैरिज करने से खफा परिजनों ने लड़के के घर पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया। दर्जनों गाड़ियों में सवार होकर आए 300 लोगों ने लड़के के परिजनों पर हमला बोल दिया। जिसमें एक प्रेग्नेंट महिला भी घायल हो गई। जिसका झुंझुनूं राजकीय बीडीके अस्पताल में उपचार जारी है।
इस संबंध में लोयल निवासी रितिका देवी पत्नी सरजीत यादव गुढ़ा थाने में रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि बेटे कपिल कुमार ने जसरापुर निवासी अनीता के साथ 20 जनवरी को गाजियाबाद में आर्य समाज में शादी की थी।
बेटी के लव मैरिज करने से उसके घरवाले काफी नाराज थे। जिस पर अनिता के परिवार के हेमन्त, रामकुमार, नेतराम, राजकुमार, विक्रम सांखला, संदीप सांखला, रामकुमार अशोक जैन, प्रवीण, प्रकाश, राजकुमार सहित करीब 300 लोग गाड़ियों में सवार होकर हमारे घर पर आए। इन लोगों ने घर में घुसते ही तोड़फोड़ शुरू कर दी।
आरोपियों ने घर के दरवाजे और घर का अन्य सामान भी तोड़ दिया। हाइटेंशन लाइन तोड़कर पशुओं के बाडे में आग ली। इसके बाद घरवालों के साथ भी मारपीट की। पुत्रवधु शुभम जो प्रेग्नेंट थी, उसके साथ भी मारपीट की। जिसे बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने बीच बचाव करने आए लोगों के साथ भी मारपीट की। साथ ही जाते-जाते परिवार के लोगों को घर से उठाकर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Updated on:
25 Jan 2025, 5:30 PM IST
Published on:
25 Jan 2025, 5:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.