दौसा

Monsoon Update: मानसून की धमाकेदार एंट्री होते ही IMD ने दिया अगले 5 दिन तक इन जिलों में भारी बारिश का हाई अलर्ट

Monsoon Alert: केरल में मानसून की एंट्री भले ही आठ दिन की देरी से हुई हो मगर प्रदेश में तय समय पर पहुंचा है। रविवार को मानसून ने राज्य के पांच संभागों में एक साथ धमाकेदार एंट्री की। झमाझम बारिश के साथ मानसून ने कोटा व भरतपुर संभाग को पूरी तरह से कवर कर लिया।
less than 1 minute read
• •
Jun 26, 2023
Monsoon Update

Monsoon Alert: केरल में मानसून की एंट्री भले ही आठ दिन की देरी से हुई हो मगर प्रदेश में तय समय पर पहुंचा है। रविवार को मानसून ने राज्य के पांच संभागों में एक साथ धमाकेदार एंट्री की। झमाझम बारिश के साथ मानसून ने कोटा व भरतपुर संभाग को पूरी तरह से कवर कर लिया। वहीं उदयपुर, अजमेर, जयपुर संभाग के कुछ जिलों में मानसून ने प्रवेश कर लिया है। उदयपुर संभाग के सिरोही-राजसमंद, अजमेर संभाग के नागौर-अजमेर शहर के कुछ हिस्सों, जयपुर संभाग के पश्चिमी इलाकों, जयपुर शहर के कुछ भाग और सीकर के आधा हिस्से में मानसून अभी तक नहीं पहुंचा है, लेकिन एक-दो दिन में मानसून के इन हिस्सों को भी कवर करने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में मानसून की एन्ट्री, एसडीआरएफ तैनात


अगले दो दिन के भीतर राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब के कुछ हिस्सों और जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों से आगे की तरफ बढ़ेगा। मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम बन रहा है, जिसके असर से राज्य में अगले चार से पांच दिनों तक भारी से अति भारी बारिश भी हो सकती है। 26 से 28 जून के दौरान पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम और कुछ जगह भारी व अति भारी बारिश भी होगी।

यहां हुई बारिश
दौसा जिले के मंडावर में 78 मिमी व बसवा में 73 मिमी, कोटा में 24 घंटे में करीब तीन इंच (71 मिमी) बारिश दर्ज की गई। भरतपुर और झालावाड़ में तेज बरसात हुई। अलवर जिले में दिन भर रिमझिम होती रही। तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।