दौसा

Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, गांवों में लगने लगे पोस्टर, दौसा में इस बार 87 सरपंच ज्यादा बनेंगे

Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में राज्य सरकार की ओर से पंचायती राज चुनाव की तैयारियां शुरू होते ही ग्रामीण इलाकों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
2 min read
Feb 23, 2026
Rajasthan Panchayat Elections, Rajasthan Panchayat Election News, Rajasthan Panchayat Election Date, Rajasthan Panchayat Election Latest News, Rajasthan Panchayat Election Update News, Rajasthan Panchayat Election Today News, Rajasthan Politics, राजस्थान पंचायत चुनाव, राजस्थान पंचायत चुनाव न्यूज, राजस्थान पंचायत चुनाव डेट, राजस्थान पंचायत चुनाव लेटेस्ट न्यूज, राजस्थान पंचायत चुनाव अपडेट न्यूज, राजस्थान पंचायत चुनाव टुडे न्यूज, राजस्थान राजनीति
एआई तस्वीर

दौसा/नांगल राजावतान। राजस्थान में राज्य सरकार की ओर से पंचायती राज चुनाव की तैयारियां शुरू होते ही ग्रामीण इलाकों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य पदों को लेकर गांव-गांव में चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। चाय की दुकानों, चौपालों और खेत-खलिहानों तक चुनावी माहौल नजर आने लगा है।

जिला परिषद व पंचायत समितियों के परिसीमन के बाद दौसा जिले में 87 नई ग्राम पंचायतें और 2 नई पंचायत समितियां गठित की गई हैं। इसके साथ ही अब जिले में कुल 362 ग्राम पंचायतें और 14 पंचायत समितियां हो गई हैं। पहली बार जिले को 87 नए सरपंच और 2 नए प्रधान मिलेंगे, जिससे गांवों के विकास को गति मिलने की उम्मीद है। गांवों में पोस्टर व बैनर लगने लगे हैं। दावेदार खर्चा करने लगे हैं। सामाजिक कामों में सक्रिय नजर आने लगे हैं।

पंचायती राज विभाग द्वारा जिले की सभी ग्राम पंचायतों में वार्ड गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब अधिक आबादी वाली पंचायतों में वार्डों की संख्या भी बढ़ाई गई है। इसके चलते गांवों में यह चर्चा आम है कि कौन किस वार्ड से मैदान में उतरेगा, किसे किस वर्ग का समर्थन मिलेगा और कौन नए चेहरे राजनीति में कदम रखेंगे।

आरक्षण की लॉटरी पर टिकी निगाहें

संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ गई है, लेकिन सभी की निगाहें आरक्षण की लॉटरी पर टिकी हैं। सामान्य, सामान्य महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सीटों का निर्धारण होना अभी बाकी है। लॉटरी निकलने के बाद ही सरपंच पद के दावेदार खुलकर मैदान में उतरेंगे।

फैक्ट फाइल

कुल ग्राम पंचायतें : 362
जिला परिषद वार्ड : पहले 29, अब 37
ग्राम पंचायत वार्ड : 3330
पंचायत समिति वार्ड : पहले 225, अब 240
नई ग्राम पंचायतें : 87
नई पंचायत समितियां : 2

पदों की संख्या

जिला प्रमुख : 1
जिला परिषद सदस्य : 36
प्रधान : 14
सरपंच : 362

पंचायत समिति वार्ड

रामगढ़ पचवारा – 17
सिकराय – 19
शिवसिंहपुरा – 15
लवाण – 15
मंडावर – 15
मनोहरपुर खेड़ला – 15
महुवा – 15
लालसोट – 19
सिकन्दरा – 19
नांगल राजावतान – 17
दौसा – 21
बसवा – 15
बांदीकुई – 23
बैजूपाड़ा – 15