दौसा

Rajasthan Politics: राजेंद्र राठौड़ ने बताया क्यों बदला PKC-ERCP का नाम? आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

Rajasthan Politics: पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने अनुसूचित जाति आरक्षण को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आरक्षण का हमेशा विरोध किया।

2 min read
Jan 27, 2025

दौसा। बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भगवान राम के नाम से कांग्रेस को हमेशा एतराज रहा है। साथ ही राठौड़ ने अनुसूचित जाति आरक्षण को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आरक्षण का हमेशा विरोध किया।

भाजपा के संविधान गौरव अभियान के तहत पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ दौसा के सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की। इस दौरान राठौड़ ने कहा कि हिंदुस्तान को लोकतंत्र की जननी के रूप में विश्व स्वीकार कर रहा है। भाजपा ने ही संविधान और भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर को सम्मान दिया है।

कांग्रेस ने किया था संविधान का सबसे बड़ा अपमान

उन्होंने कहा कि संविधान को लेकर कांग्रेस जिस तरीके से माहौल बनाने की कोशिश कर रही है, वह अपने आप ही ध्वस्त हो रहा है। कांग्रेस के नेता संविधान की पुस्तक को हवा में लहराकर अपमान का भाजपा पर दोषारोपण करते हैं, जबकि देश में आपातकाल लगाकर संविधान का सबसे बड़ा अपमान कांग्रेस पार्टी ने ही किया था।

बताया आरक्षण विरोधी कौन?

अखंड भारत को टुकड़ों में विभाजित कर जम्मू-कश्मीर को स्पेशल स्टेटस दिया था, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ठीक करने का काम किया गया है। भाजपा ने बाबासाहेब से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थलों को पंचतीर्थी के रूप में विकसित किया। पीएम नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में डॉ. अम्बेडकर अन्तरराष्ट्रीय केन्द्र की स्थापना की। एससी-एसटी के आरक्षण को दस वर्षों के लिए बढ़ाया, जबकि कांग्रेस और जवाहरलाल नेहरू ने आरक्षण का विरोध किया था।

इसलिए बदला गया PKC-ERCP का नाम

पार्वती-कालीसिंध-चंबल ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (पीकेसी-ईआरसीपी) का नाम बदलकर राम जल सेतु करने पर राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि भगवान राम के नाम से कांग्रेस को हमेशा एतराज रहा है।

जल सेतु समझौते के अनुसार जो पानी व्यर्थ बहकर पाकिस्तान जा रहा है, उसे खेतों की तरफ मोड़ रहे हैं। इससे कांग्रेस के पेट में मरोड़ आना निश्चित है। कांग्रेस के मन में भगवान राम के नाम का फोबिया है, इसीलिए उनका राम निकला हुआ है।

Also Read
View All

अगली खबर