राजस्थान में नहरों से जुड़ेंगे बांध… कृत्रिम बांध भी बनेंगे; 12064 करोड़ की लागत से होंगे 5 बड़े काम
Ram Jal Setu Link Project: म जल सेतु लिंक परियोजना (पीकेसी-ईआरसीपी) के तहत जल्द धरातल पर काम शुरू होगा। भजनलाल सरकार 12064 करोड़ की लागत से पांच बड़े काम करेगी।
जयपुर। राम जल सेतु लिंक परियोजना (पीकेसी-ईआरसीपी) के तहत जल्द धरातल पर काम शुरू होगा। अभी तक केन्द्र सरकार ने प्रोजेक्ट लागत की 90 प्रतिशत राशि वहन करने की अधिकारिक स्वीकृति नहीं दी है, लेकिन राज्य सरकार 12064 करोड़ की लागत से पांच बड़े काम करेगी। इसमें एक बैराज और कृत्रिम जलाशय बना रहे हैं।
वहीं चार क्षेत्रों को नहर, टनल से जोड़ा जाएगा। पिछले दिनों प्रधानमंत्री की मौजूदगी में राजस्थान और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के बीच एमओए (मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट) हुआ था।
इसके बाद जलशक्ति मंत्रालय ने जल्द से जल्द काम शुरू करने लिए कहा। राजस्थान को इस प्रोजेक्ट से 4103 मिलियन क्यूबिक मीटर (एमसीएम) पानी मिलेगा