दौसा

Rajasthan Accident: खाटूश्याम के दर्शन कर यूपी लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे टैंपो में मारी जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत

Rajasthan Road Accident : राजस्थान में दौसा के सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाइवे 21 पर दूध डेयरी के पास एक अज्ञात वाहन ने सवारियों से भरे टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Jul 2024, 10:30 AM IST
Feature image

Rajasthan Road Accident : राजस्थान में दौसा के सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाइवे 21 पर दूध डेयरी के पास एक अज्ञात वाहन ने सवारियों से भरे टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंपो में सवार लोगों में से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं चार लोगों को गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया गया।

यूपी के रहने वाले हैं सभी लोग
जानकारी के मुताबिक सभी लोग यूपी के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि सभी श्रद्धालु खाटूश्यामजी से दर्शन कर मुरादाबाद जा रहे थे। देर रात टैंपों में यह श्रद्धालु दौसा से गुजर रहे थे। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने टैंपों को टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला युवक मौके से चला गया। जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस की ओर से परिजनों को जानकारी दे दी गई है। वहीं मृतकों का आज पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

Updated on:
3 Jul 2024, 10:30 AM IST
Published on: