दौसा

राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा: दादी की बैठक में आए रिश्तेदार को छोड़ने जा रहा था पोता, बस की टक्कर से दोनों की मौत

Dausa Road Accident: राजस्थान के दौसा जिले में तूंगा-लालसोट स्टेट हाइवे पर भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 8 Jun 2025, 12:12 PM IST
road-accident-in-Dausa
मृतक दीपक और मनीष बैरवा। फोटो: पत्रिका

Dausa Road Accident: राजस्थान के दौसा जिले में तूंगा-लालसोट स्टेट हाइवे पर भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना में एक निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही व दूसरे युवक की जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई।

रामगढ पचवारा क्षेत्र के दयालपुरा गांव निवासी दीपक (26) पुत्र रामगोपाल बैरवा एवं हमीरपुरा गांव बाढ फतेहपुरा ढाणी निवासी मनीष बैरवा (18) पुत्र सांवतराम बैरवा बाइक से रामगढ पचवारा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रामगढ पचवारा से लालसोट की ओर एक निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

5 फीट दूर उछलकर गिरे दोनों युवक

टक्कर इतनी जोरदार रही कि दोनों ही वाहन अनियंत्रित होकर रोड से करीब 5 फीट दूर कच्चे में जा पहुंचे एवं बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अचेत अवस्था में लालसोट जिला हॉस्पिटल पहुंचाया।

मनीष की जयपुर में उपचार के दौरान मौत

हैड कांस्टेबल करण सिंह ने बताया कि चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया एवं मनीष को उपचार के बाद हायर सेन्टर के लिए रैफर कर दिया। बाद में मनीष के चचेरे भाई रामधन ने पत्रिका को बताया कि मनीष ने जयपुर ट्रोमा सेन्टर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। परिजनों ने प्राथमिकी दी है।

परिवार में चार दिन में दूसरी मौत

अरामबाद सरपंच राकेश हल्कारा ने बताया कि चार दिन पूर्व दीपक की दादी की मृत्यु हुई थी, जिसकी शुक्रवार को तीये की बैठक थी एवं बैठक के बाद अधिकांश परिजन अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार गए हुए थे। शनिवार को दीपक रिश्तेदार को 22 मील डिडवाना पर दिल्ली जाने के लिए छोड़ने गया था।

Updated on:
8 Jun 2025, 12:12 PM IST
Published on: