Rajasthan Road Accident: राजस्थान के दौसा जिले में शनिवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी है।
Dausa Road Accident: दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में शनिवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक गंभीर घायल हो गया।
हादसा शनिवार तड़के मंडावरी थाना क्षेत्र के सुरतपुरा में हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल भिजवाया। वहीं, शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार तड़के एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग जा रहे थे। तभी सुरतपुरा साइन बोर्ड के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में लालाराम और हरकेश गुर्जर निवासी मुंडिया की दर्दनाक मौत हो गई।
घायल हरकेश गुर्जर को मंडावरी उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।