दौसा

दौसा में सिलिकोसिस से जवान मौतें हो रही, सरकार गंभीरता बरते: अशोक गहलोत

राजस्थान के दौसा और अन्य जिलों में सिलिकोसिस बीमारी को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सरकार को सचेत किया है। इसके साथ ही उन्होंने पैसे लेकर प्रमाण पत्र बांटने पर सवाल उठाए।

2 min read
Feb 19, 2026
मरीजों से मिलते पूर्व सीएम (फोटो-पत्रिका)

दौसा। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि दौसा व आस-पास के जिलों में सिलिकोसिस बीमारी तेजी से फैल रही है। जवान मौतें हो रही हैं। इस बीमारी को लेकर मानवीय दृष्टटीकोण रखते हुए गंभीरता बरतें। गुरुवार शाम रामकरण जोशी राजकीय जिला अस्पताल के टीबी व चेस्ट विभाग में मरीजों से हाल जानने के बाद पत्रकारों से उन्होंने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि सिलिकोसिस से जवान मौतें हो रही हैं। यह बहुत खतरनाक बीमारी है। यह होने के बाद मौत तय है। कैंसर से मौत में समय लगता है, लेकिन यह बीमारी उससे भी गंभीर है। भारत सरकार हो या राजस्थान सरकार, उसे इस बीमारी को उच्च प्राथमिकता में लेना चाहिए। जहां सिलिकोसिस बीमारी हो रही है, वहां कारखानों पर निगरानी होनी चाहिए। जो गलत तरीके से कार्य कर रहे हैं वहां टीम नियमित मॉनिटरिंग करे। ठेकेदारों को पाबंद किया जाए।

ये भी पढ़ें

‘राहुल गांधी को घर में घुसकर मार दी जाएगी गोली’, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, पुलिस को देख आरोपी ने कही ऐसी बात

गलत काम करने वालों को बचाना नहीं चाहिए- गहलोत

दौसा में सिलिकोसिस बीमारी के प्रमाणत्र बनाने के बदले पैसे लेने पर भी गहलोत ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा , जिन डॉक्टरों व अन्य ने गलत तरीके से प्रमाण पत्र बनाए उनको निलिम्बित किया जाना चाहिए था। एपीओ व तबादलों से क्या होगा? उन्होंने कहा कि गलत काम करने वालों को बचाना नहीं चाहिए।

केन्द्र की टीम औपचारिकता नहीं बरते

गहलोत ने कहा कि केन्द्र की जो टीम सिलिकोसिस को लेकर दौसा में आएगी वह केवल औपचारिकता नहीं करे। गंभीरता से कार्य करे। हम सिलिकोसिस को बड़ा मुद्दा बनवाएंगे। सरकार पर दबाव बनवाएंगे। इस दौरान सांसद मुरारी लाल मीणा भी गहलोत के साथ रहे। इससे पहले गहलोत ने दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा की भतीजी के शादी समारोह में शिरकत की।

ट्रम्प कर रहे बेइज्जती

गहलोत ने ट्रम्प के मुद्दे पर कहा कि कांग्रेस ने मीटिंग बुलाई है। प्रदेशाध्यक्षों व विपक्ष के नेताओं की मीटिंग होगी। रसिया हमारा मित्र है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उस पर विश्वास करें। ट्रम्प देश की बेइज्जती कर रहे हैं। यह गलत है। इस मामले में पूरा देश एक है। ट्रम्प को जवाब दिया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें

Covid Vaccine : युवा और बच्चों में बढ़ते ‘कार्डियक अरेस्ट’ से अशोक गहलोत चिंतित, कहा- जनता जानना चाहती है इन मौतों की असली वजह

Also Read
View All

अगली खबर