19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Covid Vaccine : युवा और बच्चों में बढ़ते ‘कार्डियक अरेस्ट’ से अशोक गहलोत चिंतित, कहा- जनता जानना चाहती है इन मौतों की असली वजह

Covid Vaccine : प्रदेश में युवाओं और बच्चों में बढ़ते 'कार्डियक अरेस्ट' व अचानक मौतों पर चिंता जताते हुए कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहाकि दुःखद है कि वर्तमान सरकार ने इस दिशा में कदम नहीं बढ़ाए। सरकार इसे 'सामान्य' बताकर पल्ला नहीं झाड़ सकती।

less than 1 minute read
Google source verification
Ashok Gehlot worried over rising cardiac arrests among young people and children saying public right to know real cause of these deaths

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत। फाइल फोटो पत्रिका

Covid Vaccine : राजस्थान में युवाओं और बच्चों में बढ़ते 'कार्डियक अरेस्ट' व अचानक मौतों पर चिंता जताते हुए कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहाकि दुःखद है कि वर्तमान सरकार ने इस दिशा में कदम नहीं बढ़ाए। अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि कल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व अन्य विधायकों ने प्रदेश में युवाओं और बच्चों में बढ़ते 'कार्डियक अरेस्ट' व अचानक मौतों पर जो चिंता जताई है, वह अत्यंत गंभीर है।

अशोक गहलोत ने लिखा कि फिट दिखने वाले नौजवानों और डॉक्टरों की ऐसी आकस्मिक मृत्यु समाज में एक गहरे डर और संदेह को जन्म दे रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एस्ट्राजेनेका (Covishield) जैसी वैक्सीन के 'रेयर साइड इफेक्ट्स' (जैसे TTS) पर चर्चा हो चुकी है।

धुंध को साफ करना सरकार की जिम्मेदारी

अशोक गहलोत ने आगे लिखा कि यद्यपि ICMR की हालिया रिपोर्ट्स (जुलाई 2025) में सीधा संबंध नहीं पाया गया है, लेकिन 'लॉन्ग कोविड' और 'वैक्सीन' के हृदय तंत्र पर प्रभाव को लेकर दुनियाभर में गहन शोध जारी हैं। इस धुंध को साफ करना सरकार की जिम्मेदारी है।

'सामान्य' बताकर पल्ला नहीं झाड़ सकती सरकार

अशोक गहलोत ने लिखा कि हमारी सरकार ने 2023 के बजट में RUHS में 'Center for Post-Covid Rehabilitation' की घोषणा की थी ताकि ऐसे ही विषयों पर शोध हो सके। दुःखद है कि वर्तमान सरकार ने इस दिशा में कदम नहीं बढ़ाए। सरकार इसे 'सामान्य' बताकर पल्ला नहीं झाड़ सकती।

उच्च-स्तरीय वैज्ञानिक जांच कमेटी बनाएं सरकार

अशोक गहलोत ने लिखा कि मैं राज्य और केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि वे राजनीति से ऊपर उठकर इस मुद्दे पर एक उच्च-स्तरीय वैज्ञानिक जांच (Scientific Investigation) कमेटी बनाएं। जनता को यह जानने का हक है कि इन मौतों का असली कारण क्या है ताकि भविष्य में अनमोल जिंदगियां बचाई जा सकें।