19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Politics : SMS अस्पताल मुद्दे पर दुखी अशोक गहलोत ने सीएम भजनलाल को घेरा, कही ये बड़ी बात

Rajasthan Politics : कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा पर तंज कसते हुए कहाकि सरकार के 'सुशासन' के दावों की पोल एसएमएस अस्पताल की इन तस्वीरों ने खोल दी है।

2 min read
Google source verification
SMS Hospital Jaipur issue unhappy Ashok Gehlot cornered CM Bhajan Lal said this big thing

कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत। फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan Politics : राजस्थान के मशहूर एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के प्री-ऑपरेटिव वार्ड में पानी भर जाने से मरीजों को परेशानियों को सामना करना पड़ा। कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार व सीएम भजनलाल शर्मा पर निशाना साधते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि एक समय था जब 'चिरंजीवी योजना' और 'राइट टू हेल्थ' (RTH) के दम पर हमारा 'राजस्थान हेल्थ मॉडल' पूरे देश में एक मिसाल माना जाता था। हमारा विजन प्रदेश के हर नागरिक को बेहतरीन और मुफ्त चिकित्सा उपलब्ध कराना था।

अशोक गहलोत ने आगे कहाकि लेकिन आज यह देखकर बेहद दुख होता है कि प्रदेश के सबसे बड़े SMS अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर और ICU की छतें टपक रही हैं, पानी भर रहा है और मरीजों के ऑपरेशन तक टालने पड़ रहे हैं।

कमियों पर पर्दा डालना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

अशोक गहलोत ने कहाकि हद तो तब हो गई जब भाजपा सरकार ने विधानसभा में इस हकीकत से ही इनकार कर दिया। अपनी कमियों पर पर्दा डालना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

'सुशासन' के दावों की पोल खोल रही हैं तस्वीरें

अशोक गहलोत ने कहाकि मुख्यमंत्री जी मंचों से "2 साल बनाम 5 साल" का दावा करते नहीं थकते, लेकिन असलियत यह है कि हमारी सरकार के विजन से स्थापित इस मजबूत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को ये मौजूदा सरकार संभाल भी नहीं पा रही है। जो सरकार अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकती, उसके 'सुशासन' के दावों की पोल एसएमएस अस्पताल की इन तस्वीरों ने खोल दी है।

एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर तक पहुंचा पानी

जयपुर समेत राजस्थान के कई इलाकों में मंगलवार को तेज बारिश हुई। बारिश ने एसएमएस अस्पताल को भी अपने चपेट में ले लिया। ट्रॉमा सेंटर में ऑपरेशन थिएटर के प्री ऑपरेटिव वार्ड 205 तक पानी पहुंच गया। जिससे वहां भर्ती मरीजों को तुरंत दूसरे वार्ड में शिफ्ट करना पड़ा। हालांकि, ट्रॉमा सेंटर की प्लान सर्जरी पर किसी तरह का असर नहीं आया।

इसके अलावा गहन चिकित्सा इकाई और आपातकालीन के छत से पानी टपकने की वजह से मरीजों को कुछ देर के लिए अन्य आईसीआई में ट्रांसफर करना पड़ा।