19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘राहुल गांधी को घर में घुसकर मार दी जाएगी गोली’, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, पुलिस को देख आरोपी ने कही ऐसी बात

राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी वाला वीडियो सामने आने के बाद कोटा में सनसनी फैल गई। सोशल मीडिया पर क्लिप वायरल होते ही पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Rakesh Mishra

Feb 19, 2026

Rahul Gandhi, threat to Rahul Gandhi, death threat to Rahul Gandhi, threat to shoot Rahul Gandhi, viral video, Kota news, Rajasthan news, राहुल गांधी, राहुल गांधी को धमकी, राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी, राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी, वायरल वीडियो, कोटा न्यूज, राजस्थान न्यूज

राहुल गांधी और आरोपी युवक। फाइल फोटो- पत्रिका

कोटा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आने के बाद कोटा में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने करणी सेना से जुड़े बताए जा रहे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

कोटा पुलिस ने उद्योग नगर थाना क्षेत्र के प्रेम नगर निवासी राजा आमेरा को हिरासत में लिया है। उस पर आरोप है कि उसने एक वीडियो में कांग्रेस सांसदों और राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी दी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को पूछताछ के लिए उठा लिया।

युवक ने दी सफाई

हिरासत में लिए जाने के बाद राजा आमेरा ने हाथ जोड़कर कहा कि उसे वायरल वीडियो की कोई जानकारी नहीं है और विपक्षी दल फर्जी आईडी बनाकर उसके खिलाफ साजिश कर रहे हैं। उसने खुद को सनातन से जुड़ा बताते हुए कहा कि वह देश को हिंदू राष्ट्र बनते देखना चाहता है। पुलिस ने बताया कि पुलिस को एक वीडियो मिला था, जिसमें युवक खुद को करणी सेना से जुड़ा बताते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के चैंबर में हुई घटना का जिक्र कर रहा था। वीडियो के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।

वीडियो में युवक ने कहा था कि ओम बिरला के साथ विपक्ष के 25 सांसदों ने जो बदतमीजी की है, वह बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसके लिए राहुल गांधी जिम्मेदार हैं। उसने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसी घटना दोबारा हुई तो संबंधित सांसदों के घरों में तोड़फोड़ की जाएगी और राहुल गांधी को घर में घुसकर गोली मार दी जाएगी। युवक ने यह भी कहा कि यदि उसकी धमकी के बाद उसे जेल भी जाना पड़े तो उसे कोई आपत्ति नहीं है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

डोटासरा का पलटवार

वहीं राजस्थान कांग्रेस चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को खुलेआम हत्या की धमकियां दी जा रही हैं। यह RSS की वही जहरीली मानसिकता है, जिसने कभी नाथूराम गोडसे को जन्म दिया था। ये BJP-RSS की कट्टर वैचारिक उग्रता का मॉडल है, जहां असहमति और विरोध को "राष्ट्र-विरोध" बताकर पहले माहौल बनाया जाता है और अंत में हिंसा की जमीन तैयार करते हैं।