दौसा

Dausa News: दौसा में चलती SUV बनी आग का गोला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

राजस्थान के दौसा जिले में रविवार सुबह सड़क पर चलती एसयूवी अचानक आग का गोला बन गई।

less than 1 minute read
Mar 15, 2026
सड़क पर चलती एसयूवी में लगी आग। फोटो: पत्रिका

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में रविवार सुबह सड़क पर चलती एसयूवी अचानक आग का गोला बन गई। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी रोककर तुरंत कूदकर अपनी जान बचा ली। इस घटना से आसपास के लोग दहशत में आ गए।

जानकारी के अनुसार घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र की है। लांका हुकाली घाटी की सुबह एसयूवी में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। चालक के बाहर निकलते ही आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही देर में कार धूं-धूं कर जलने लगी।

ये भी पढ़ें

पाली में दर्दनाक हादसा: दुकान से उठी आग की लपटें कमरे तक पहुंची, बेड पर सो रहा रिटायर्ड टीचर जिंदा जला

पूरी तरह जली गाड़ी

सूचना मिलते ही लांका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी से आग पर काबू पाया गया। लेकिन, तब तक एसयूवी पूरी तरह जल गई। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

आग की लपटें देख सहम गए लोग

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ देर के लिए आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ। हालांकि, आग पर काबू पाने के बाद यातायात फिर से सुचारू करवाया गया।

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: राजस्थान में यहां बनेगा NCR का सबसे बड़ा चिड़ियाघर, लायन सफारी का भी प्लान; 158 करोड़ आएगी लागत

Also Read
View All

अगली खबर