दौसा

Dausa Road Accident: 3 वाहनों की जोरदार टक्कर में 2 की मौत, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ बड़ा सड़क हादसा

Road Accident: राजस्थान के दौसा से एक दर्दनाक तस्वीर सामने आ रही है। जहां लालसोट क्षेत्र के सवांसा गांव के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया है।

less than 1 minute read
May 20, 2024
प्रतीकात्मक तस्वीर

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के दौसा से एक दर्दनाक तस्वीर सामने आ रही है। जहां लालसोट क्षेत्र के सवांसा गांव के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि तीन वाहनों में जोरदार टक्कर हुई है। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो जने घायल हो गए। सूचना मिलने पर झापदा व राहुवास पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए लालसोट जिला अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें

RBSE 12th Result 2024 : बाड़मेर की बेटी ने कर दिया कमाल, 500 में से आए 499, यहां कटा 1 नंबर, देखें मार्कशीट

2 की मौत, 2 घायल

जानकारी के मुताबिक, लालसोट थाना क्षेत्र के सवांसा गांव के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तीन वाहन आपस में टकरा गए। जिसमें दो लोगों की मौके मौत हो गई तो दो जने घायल हुए है। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया और शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दे दिए जाएंगे।

Published on:
20 May 2024 01:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर