दौसा

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के काफिले में दो कार भिड़ी, तीन घायल

जयपुर से भरतपुर जा रहे मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के काफिले में चल रही दो कारों के भिड़ने से तीन जने घायल हो गए। जानकारी के अनुसार काफिला मानपुर से रवाना हुआ तो राजमार्ग 21 पर ठीकरिया के समीप आगे चल रही कार के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही कार भिड़ गई।
less than 1 minute read
Dec 19, 2023
Two car collided in the convoy of CM Bhajan Lal Sharma

सिकराय। जयपुर से भरतपुर जा रहे मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के काफिले में चल रही दो कारों के भिड़ने से तीन जने घायल हो गए। जानकारी के अनुसार काफिला मानपुर से रवाना हुआ तो राजमार्ग 21 पर ठीकरिया के समीप आगे चल रही कार के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही कार भिड़ गई।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त कारों को हटाकर मुख्यमंत्री के काफिले को निकाला। वहीं घायल भाजपा कार्यकर्ता हमीप मेव निवासी छपरा डीग, शहजाद मेव निवासी गोपालगढ़ डीग व अरजल सैन निवासी भड़ोली डीग को मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया।

मुख्यमंत्री का माला-साफा पहनाकर किया स्वागत
वहीं, मानपुर चौराहे पर विधायक विक्रम बंशीवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला व साफा पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रतनलाल जोशी, विश्वभर बासड़ा, लाखनसिंह पांचोली, राजेश गौड़, दिनेश सैहणा, प्रहलाद शास्त्री, दिनेश मालखेड़ा, महेंद्र मीणा, सरपंच नेतराम मीना, रमेश चंद्र मीना सहित बड़ी संख्या में भाजपाई व ग्रामीण मौजूद रहे।

Published on:
19 Dec 2023 06:10 pm