देहरादून

गंगोत्री मार्ग पर दुर्घटना में 13 तीर्थयात्रियों की मौत

उत्‍तराखंड में गंगोत्री मार्ग पर एक टेम्पो ट्रैवल (मिनी बस) के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कुल 13 लोगों की मौत होने की पुष्टि आपदा प्रबंधन ने सोमवार को देर शाम की है
2 min read
• •
Updated: 3 Sep 2018, 8:43 PM IST
accident gangotri
accident gangotri

(अमर श्रीकांत की रिपोर्ट)
देहरादून। उत्‍तराखंड में गंगोत्री मार्ग पर एक टेम्पो ट्रैवल (मिनी बस) के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कुल 13 लोगों की मौत होने की पुष्टि आपदा प्रबंधन ने सोमवार को देर शाम की है। यह घटना सोमवार की है। उत्‍तराखंड के आपदा प्रबंधन के एक शीर्ष अधिकारी के मुताबिक मौसम खराब होने की वजह से दुर्घटना के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पा रही है लेकिन मरने वालों में सभी स्थानीय लोग शामिल हैं। सभी लोग गंगोत्री से दर्शन करके लौट रहे थे।

टेम्पो ट्रैवल 300 मीटर खाई में जा गिरी


रास्ते में खंगलाई के पास टेम्पो ट्रैवल 300 मीटर खाई में जा गिरी। इस हादसे में 13 तीर्थयात्रियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। जबकि 4 तीर्थयात्री घायल हो गए हैं जिन्हें देहरादून लाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल सभी घायलों का उत्तरकाशी जनपद के जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। घायलों की हालात काफी गंभीर है।

भारी बारिश की वजह से हो रही गंगोत्री मार्ग पर दुर्घटनाएं


दरअसल भारी बारिश की वजह से गंगोत्री मार्ग पर अक्सर ही दुर्घटनाएं हो रही हैं। उत्‍तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग ने बीते दिनों स्पष्ट चेतावनी दी थी कि बिना स्थानीय प्रशासन की अनुमति के कोई भी तीर्थयात्री धामों की आेर न जाएं। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि पूरे प्रकरण की छानबीन की जा रही है। फिलहाल वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।

मुआवजा और घायलों की उचित चिकित्सा कराने के आदेश

इधर उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सिंगापुर से भेजे शोक संदेश में मृतकों के परिजनों को आवश्यक मुआवजा उपलब्ध कराने और घायलों को उचित चिकित्सा कराने के आदेश दिए हैं। उसके बावजूद राज्‍य सरकार की आेर से अब तक एयर एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं हो पाई है ताकि घायलों को उत्तरकाशी से देहरादून लाया जा सके।

Published on:
Also Read
View All
‘एयरलिफ्ट के लिए गुहार लगाती रहीं’ दो बेटियों को खोकर टूटे पिता, बोले- डोली में विदा करने का था सपना, अब कंधा देने की हिम्मत नहीं

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना: उत्तराखंड में 3,172 किमी सड़कें और 19 पुलों को मिली मंजूरी की दिशा में बड़ी पहल

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’: श्रीनगर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निकाली भव्य पदयात्रा

Badrinath Helicopter Crash : उत्तराखंड में बड़ा हादसा: बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत

उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी की टाइमिंग पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, आलोक शर्मा बोले- साजिश रची गई हो सकती है