देहरादून

उत्तराखंड में केंद्रीय टीम आएगी हालात का जायजा लेने, स्थिति सुधरने की उम्मीद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर उत्तराखंड में जल्द ही एक केंद्रीय टीम आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2018, 6:33 PM IST
uttrakhand file photo
uttrakhand file photo

(अमर श्रीकांत की रिपोर्ट)
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से आपदा राहत और बचाव कार्यों के बारे में जानकारी ली और मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि केंद्र हरसंभव उत्तराखंड की मदद को तैयार है। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर उत्तराखंड में जल्द ही एक केंद्रीय टीम आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी। टीम की अगुआई प्रधानमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी करेंगे। इस टीम में केंद्रीय वित्त मंत्रालय, केंद्रीय गृह मंत्रालय और कृषि विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है। यह टीम शीघ्र ही उत्तराखंड आएगी।

जनपदों की हालत बदतर

दरअसल उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में अब भी बारिश का कहर जारी है, जिससे काफी नुकसान हुआ है। काफी संख्या में लोग स्कूलों में शरण लिए हुए हैं। चारधाम यात्रा पूरी तरह से बाधित है। मानसरोवर के तीर्थयात्रियों को हेलीकाप्टर से बाहर सुरक्षित निकाला गया है। प्रदेश के पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर के मुताबिक जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते हैं, तब तक तीर्थयात्रियों को संवेदनशील जनपदों में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जावलकर का कहना है कि केदारनाथ मार्ग और हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग बारिश की वजह से प्रभावित हुआ है, लेकिन आगामी तीन चार दिनों में बारिश थम गई तो तीर्थयात्रियों के सामने कोई समस्या नहीं आएगी। प्रदेश के जोशीमठ, पिथौरागढ़ और धारचूला में हालात अब भी बदतर हैं।


श्रीनगर -बद्रीनाथ हाई वे फिलहाल बंद


पिछले दिनों जोशी मठ में फंसे 7 बच्चों को बाहर निकाला गया है। इसके अलावा गुरुवार को धारचूला के व्यास घाटी में बना पूल टूट गया है। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। इसके अलावा श्रीनगर -बद्रीनाथ हाई वे फिलहाल बंद है। गंगोत्री और केदारनाथ में बनीं सुरक्षा दीवार में दरार देखी गई है। शहरी विकास मंत्री और सरकारी प्रवक्ता मदन कौशिक का कहना है कि पड़ताल और सुरक्षा को मजबूत करने के मकसद से विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। पर्वतीय जनपदों में स्थिति सामान्य होने में करीब एक सप्ताह का समय अभी और लग सकता है। वैसे प्रभावित क्षेत्रों में चौकसी बरती जा रही है। चिंता जैसी कोई बात नहीं है।

Published on:
Also Read
View All
‘एयरलिफ्ट के लिए गुहार लगाती रहीं’ दो बेटियों को खोकर टूटे पिता, बोले- डोली में विदा करने का था सपना, अब कंधा देने की हिम्मत नहीं

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना: उत्तराखंड में 3,172 किमी सड़कें और 19 पुलों को मिली मंजूरी की दिशा में बड़ी पहल

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’: श्रीनगर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निकाली भव्य पदयात्रा

Badrinath Helicopter Crash : उत्तराखंड में बड़ा हादसा: बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत

उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी की टाइमिंग पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, आलोक शर्मा बोले- साजिश रची गई हो सकती है