देहरादून

मलबे से निकली पांच लाशें, एक शव का पैर भी बरामद, शिनाख्त को होगी डीएनए सैंपलिंग

Uttarakhand Disaster:मलबे में दफन पांच लोगों के शव और एक मृतक का पैर आपदा के 58 दिन बाद बरामद हुआ है। इनमें से केवल एक ही शव की शिनाख्त हो पाई है। शेष शवों की डीएनए सैंपलिंग कराई जाएगी। इस सर्च ऑपरेशन में अब तक नौ में से सात शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि दो की तलाश अब भी जारी है।
2 min read
Oct 26, 2025
Feature image

Uttarakhand Disaster:58 दिन पूर्व मलबे में दफन नौ में से सात लोगों के शव अब तक बरामद किए जा चुके हैं। उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग के छेनागाड़ आपदा में लापता हुए नौ में से अभी तक सात व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। शनिवार को मलबे और बोल्डरों को हटाने के दौरान पांच शव बरामद हुए हैं। साथ ही एक शव का पैर भी बरामद हुआ है। अभी तक एक शव की ही पहचान हो पाई है। शुक्रवार को भी मलबा हटाने के दौरान एक शव और एक अवशेष बरामद हुआ था। बता दें कि 28-29 अगस्त की रात छेनागाड़ में बादल फंटने से तबाही मच गई थी। आपदा में नौ लोग लापता हो गए थे। अगले ही दिन से रेस्क्यू शुरू कर दिया गया था। कुछ दिन पूर्व ही यहां से दो शव बरामद हुए थे। शनिवार को मलबा और बोल्डर हटाते ही पांच लोगों के शव बरामद हुए और एक मृतक का पैर भी मिला। अब डीएनए मिलान के बाद ही शवों की पहचान होने की संभावना है।

मकान से उठी दुर्गंध फिर…

आपदा प्रभावित छेनागाड़ में पिछले कई दिनों से सर्च ऑपरेशन चल रहा है। शनिवार को लोक निर्माणा विभाग ऊखीमठ के कर्मी और मजदूर सड़क से मलबा और बोल्डर हटा रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने शवों की ढूंढखोज शुरू की तो मौके पर स्थित एक क्षतिग्रस्त मकान से तेज दुर्गंध उठ रही थी। सरिया हटाते ही मकान के भीतर और बाहर से पांच शव बरामद किए गए। साथ ही एक पैर भी बरामद किया गया। इसके साथ ही अब तक बरामद शवों की संख्या सात पहुंच गई है।

एक ही शव की शिनाख्त

आपदा प्रभावित छेनागाड़ में मिले पांच में से केवल एक शव की शिनाख्त 25 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र बीरबल सिंह निवासी भौंर उछौला के रूप में हुई। अन्य की पहचान की कार्रवाई जारी है। पुलिस अभी भी दो लोगों को तलाशने में जुटी हुई है। साथ ही मृतकों की शिनाख्त की कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।

Updated on:
26 Oct 2025 08:46 am
Published on:
26 Oct 2025 08:46 am
Also Read
View All
बारिश से बदले हालात: स्कूलों में अवकाश घोषित; चारधाम यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, उत्तराखंड के कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट

‘विज्ञान और नवाचार से समृद्ध बनेगा उत्तराखंड’, CM धामी बोले- स्कूली बच्चों को कराया जाए निर्माणाधीन साइंस सिटी का भ्रमण

लेखकों से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बोले- समाज को दिशा देने में साहित्यकारों की अहम भूमिका

Kargil Vijay Diwas: CM पुष्कर सिंह धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि बढ़ाकर की 2 करोड़

Haridwar News: कांवड़ यात्रा से पहले काली सेना प्रमुख की चेतावनी, गैर-हिंदू दुकानों को लेकर दिया बड़ा बयान