देहरादून

हरिद्वार गैंगरेप मामले में गिरी गाज, लापरवाही पर खानपुर इंस्पेक्टर सस्पेंड, एक्‍शन में हरिद्वार एसएसपी

Haridwar Gangrape: हरीद्वार में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में लापरवाही पर बड़ी कारवाई हुई है। एसएसपी ने खानपुर इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है। जानें पूरा मामला...
2 min read
• •
Updated: 2 May 2026, 12:30 PM IST
Haridwar gang rape, Khanpur Inspector suspended
हरिद्वार एसएसपी। PC: Haridwar Police Uttarakhand

Haridwar Gangrape: हरिद्वार के खानपुर क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में लापरवाही बरतना इंस्पेक्टर को भारी पड़ गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने खानपुर थाना प्रभारी दिगपाल सिंह कोहली को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनकी जगह साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ कुछ ने दरिंदगी की। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया और लोग भी काफी गुस्से में हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने तुरंत कोई एक्शन नहीं लिया। इसी लापरवाही का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

लापरवाही पर लिया गया सख्त एक्शन

लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने एक्‍शन लिया है। उन्होंने खानपुर के इंस्पेक्टर दिगपाल सिंह कोहली को निलंबित कर दिया। इस कारवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

नए इंस्पेक्टर को मिली कमान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाने की व्यवस्था में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार को खानपुर थाने का नया प्रभारी निरीक्षक (इंस्पेक्टर) नियुक्त कर दिया गया है।

एसएसपी का सख्त एक्शन

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने तत्काल प्रभाव से पोक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। सीआईयू (क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट) को कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसने तेजी दिखाते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

एसएसपी ने सपष्ट किया है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी और पीड़िता को उचित न्याय मिलेगा।

Updated on:
2 May 2026, 12:30 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘एयरलिफ्ट के लिए गुहार लगाती रहीं’ दो बेटियों को खोकर टूटे पिता, बोले- डोली में विदा करने का था सपना, अब कंधा देने की हिम्मत नहीं

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना: उत्तराखंड में 3,172 किमी सड़कें और 19 पुलों को मिली मंजूरी की दिशा में बड़ी पहल

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’: श्रीनगर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निकाली भव्य पदयात्रा

Badrinath Helicopter Crash : उत्तराखंड में बड़ा हादसा: बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत

उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी की टाइमिंग पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, आलोक शर्मा बोले- साजिश रची गई हो सकती है