देहरादून

शराब कारोबारियों और बिल्डर्स के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड, बैंक खाते फ्रीज

Income Tax Raid:शराब कारोबारियों और बिल्डर्स के ठिकानों पर आयकर विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी हुई है। आयकर विभाग की टीमें 25 गाड़ियों से देहरादून पहुंची हुईं थी। टीम ने संबंधितों के कार्यालयों की जांच की। साथ ही कई दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। छापेमारी देर रात तक जारी रही। इससे हड़कंप मचा हुआ है।
2 min read
• •
Nov 13, 2025
Income Tax Department raids premises of liquor traders and builders in Dehradun
देहरादून में बिल्डर्स और शराब कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी हुई है

Income Tax Raid:इनकम टैक्स की टीमों की ताबड़तोड़ छापेमारी से देहरादून में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को आयकर विभाग की टीमों ने दून में शराब कारोबारियों व बिल्डरों के घर और दफ्तरों पर छापे मारे। छह से अधिक टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में घरों और कार्यालयों में दस्तावेज खंगाले। बताया जा रहा है कि टीम ने कुछ दस्तोवज कब्जे में लिए हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। आयकर विभाग की टीमों ने चार बिल्डर्स और दो शराब कारोबारियों के घर व कार्यालयों में सुबह तड़के ही छापेमारी शुरू कर दी थी। टीम ने एमकेपी रोड, द्वारिका स्टोर, राजपुर रोड, लाल तप्पड़ आदि स्थानों पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि करीब एक दर्जन से अधिक स्थानों पर आयकर की टीमों ने जांच की। चर्चा है कि टीमों ने इन बिल्डर्स और शराब कारोबारियों के दिल्ली स्थित ठिकानों पर भी छापेमारी की है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इधर, बताया जा रहा है कि दून में आयकर विभाग की टीमों को कुछ जगहों से नगदी और जेवरात भी मिले हैं। आयकर विभाग की टीम ने उनके बैंक लॉकर और खातों की भी जांच की। विभागीय टीम ने कुछ कारोबारियों के बैंक खाते फ्रीज भी करा दिए हैं। आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

25 गाड़ियों से आई टीम

आयकर विभाग की छापेमारी से देहरादून में बिल्डरों और शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। करीब 25 गाड़ियों के काफिले से पहुंची टीम ने तड़के ही बिल्डर्स और शराब कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी थी। उस वक्त अधिकांश लोग सोये हुए थे। अचानक आयकर विभाग की टीम को सामने देख लोगों के होश फाख्ता हो गए। टीम ने कारोबार से जुड़े दस्तावेज मांगे और आय-व्यय के बारे में पूरी जानकारी जुटाई। एक साथ अलग-अलग क्षेत्र में कार्रवाई चर्चा का विषय रही। इस दौरान स्थानीय पुलिस भी मौके पर तैनात रही।

Updated on:
13 Nov 2025 07:55 am
Published on:
13 Nov 2025 07:55 am