
CM Pushkar Singh Dhami Statement: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पंजाब के होशियारपुर जिले के ग्रामीण और मुकेरियां इलाके में लगातार 3 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान धामी ने पंजाब की मौजूदा स्थिति और वहां तेजी से बढ़ रहे नशे के कारोबार को लेकर पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशा आज की नई पीढ़ी के लिए बड़ी चुनौती बन गया है और राज्य को इस दलदल से मुक्त कराना बेहद जरूरी है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "पंजाब में नशा हमारी नई पीढ़ी के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है; हमें पंजाब को नशे से मुक्त करना होगा, और हमारी पार्टी इसके खिलाफ दृढ़ संकल्प के साथ पूरे पंजाब में अभियान चला रही है। यह मुहिम हर घर तक पहुंचनी चाहिए ताकि पंजाब को पूरी तरह से नशामुक्त बनाया जा सके। यहां नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को परेशान किया जाता है। कई ऐसे परिवार हैं जिनकी आंखों में दर्द है, जो मौजूदा पंजाब सरकार और उसकी कार्यशैली से बेहद से नाराज हैं। यह अभियान जन आंदोलन बनना चाहिए; इसके लिए हमारी पार्टी ने काम किया है
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पंजाब के होशियारपुर जिले के ग्रामीण और मुकेरियां इलाके में लगातार तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सीएम धामी सबसे पहले गढ़दीवाला, दोपहर में दसूआ के पास कैंब्रिज स्कूल क्षेत्र और शाम को नंगल बिहाल में आयोजित जनसभाओं में शामिल होंगे। इन कार्यक्रमों के बाद वह शाम छह बजे देहरादून स्थित अपने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय लौटेंगे। पंजाब में साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं और भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में अभी से अपना संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान पूरी तरह तेज कर दिया है।
बता दें कि साल 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में वे पार्टी के स्टार प्रचारक थे और हरियाणा में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज कर लगातार तीसरी बार सरकार बनाई। इसके बाद साल 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भी धामी ने भाजपा के लिए प्रचार किया था और पार्टी की परिवर्तन यात्रा में हिस्सा लिया था। अब पंजाब में उनकी सक्रियता को इसी रणनीति की अगली कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।
धामी जिन 3 स्थानों पर सभाएं कर रहे हैं, वे सभी पंजाब के दोआबा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। इस इलाके में ग्रामीण मतदाताओं और विभिन्न सामाजिक समूहों का मजबूत राजनीतिक प्रभाव है। भाजपा ने पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है और सितंबर महीने से राज्य में 'नशामुक्ति यात्राएं' भी निकाली जा रही हैं। इस अभियान के जरिए पार्टी गांवों और शहरों तक अपनी पहुंच मजबूत कर रही है। मुख्यमंत्री धामी का यह दौरा इसी व्यापक राजनीतिक और सामाजिक अभियान का हिस्सा है, जिससे स्थानीय संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।