UK07 Rider Anurag Dobhal Health Update: UK07 राइडर नाम से मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल अब खतरे से बाहर हैं। उन्हें ICU से बाहर शिफ्ट किया गया है। अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
UK07 Rider Anurag Dobhal Health Update: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल की हालत में सड़क हादसे के बाद अब सुधार बताया जा रहा है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हुए एक्सीडेंट के बाद उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब डॉक्टरों ने उन्हें बाहर शिफ्ट कर दिया है। उनके मैनेजर ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।
UK07 राइडर नाम से प्रसिद्ध अनुराग डोभाल के मैनेजर रोहित पांडे ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि अनुराग की तबीयत पहले से बेहतर है और अब उन्हें आईसीयू से बाहर वार्ड में रखा गया है। टीम लगातार उनके साथ मौजूद है और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रही है।
अनुराग डोभाल हाल ही में उस समय चर्चा में आ गए थे, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर कई भावुक पोस्ट साझा किए थे। उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान खुद को मानसिक रूप से परेशान बताया था और परिवार के साथ अपने रिश्तों को लेकर भी कई गंभीर बातें कही थीं।
अपने वीडियो में अनुराग ने आरोप लगाया था कि उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि उनसे परिवार, रिश्ते और पैसा सब कुछ छीन लिया गया है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा था कि अगर उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो उसके लिए उनके माता-पिता और भाई जिम्मेदार होंगे।
इस बीच अनुराग की पत्नी रितिका चौहान ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाली हर बात पूरी सच्चाई नहीं होती। उन्होंने लिखा कि इंटरनेट पर लोग कुछ समय तक किसी मुद्दे पर चर्चा करते हैं, लेकिन असल जिंदगी की सच्चाई अक्सर अलग होती है।
असल में मायने यह रखता है कि आप सोशल मीडिया से परे अपना जीवन कैसे जीते हैं। आपका व्यवहार, आपके वैल्यूज और आप हर दिन लोगों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं। अपने दिल को पवित्र रखें। अच्छे कर्म करें। लोगों को अपनी अच्छाई से पहचान करने दें। अंत में, कर्म को अपना काम करने दें।
बताया जा रहा है कि अनुराग और रितिका की इंटर-कास्ट मैरिज को लेकर भी परिवार में मतभेद थे। अनुराग ने अपने एक व्लॉग में कहा था कि उन्होंने परिवार को समझाने की कोशिश की, लेकिन घरवाले शादी से खुश नहीं थे और समारोह में शामिल भी नहीं हुए।