देहरादून

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 PPS अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Uttarakhand ASP Transfer: उत्तराखंड में प्रांतीय पुलिस सेवा के 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के पदभार बदले गए हैं। प्रमोद कुमार समेत कई अधिकारियों को देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर, हल्द्वानी और टिहरी में नई जिम्मेदारी दी गई है।
2 min read
Sep 15, 2026
chardham yatra 2026 47 lakh pilgrims 114 days
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

Uttarakhand Police News:उत्तराखंड पुलिस विभाग में 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के पदभार में बदलाव किया गया है। गृह सचिव शैलेश बगौली की ओर से जारी आदेश के बाद इन अधिकारियों को देहरादून, रुद्रपुर, हरिद्वार, हल्द्वानी, टिहरी और ऊधमसिंह नगर समेत अलग-अलग जगहों पर नई जिम्मेदारी दी गई है। प्रमोद कुमार को रुद्रपुर नगर, स्वतंत्र कुमार सिंह को देहरादून देहात और शेखर चंद्र सुयाल को देहरादून नगर की जिम्मेदारी मिली है। वहीं हरिद्वार ग्रामीण और नगर में भी नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

Uttarakhand Police Transfer

रुद्रपुर और देहरादून में बदली जिम्मेदारी

अपर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार को रुद्रपुर नगर में इसी पद पर तैनाती दी गई है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह को देहरादून देहात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल को 31 वाहिनी पीएएसी, रुद्रपुर में उप सेनानायक बनाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तम सिंह नेगी को सतर्कता सेक्टर, देहरादून में इसी पद पर भेजा गया है।

देहरादून नगर की जिम्मेदारी अब अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चंद्र सुयाल संभालेंगे। वहीं हरबंश सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के पद पर तैनात किया गया है।

ऊधमसिंह नगर से टिहरी तक नई तैनाती

अपर पुलिस अधीक्षक अनुषा बडोला को अपराध एवं यातायात, ऊधमसिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अमित कुमार को टिहरी भेजा गया है। राजेश कुमार भट्ट को पुलिस मुख्यालय में तैनाती मिली है। इसके अलावा मिथिलेश कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक सतर्कता, उच्च न्यायालय, नैनीताल के पद पर तैनात किया गया है।

हरिद्वार में भी बदले गए अधिकारी

हरिद्वार में भी पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है। अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह को हरिद्वार ग्रामीण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं दीपक सिंह को हरिद्वार नगर का जिम्मा दिया गया है। इस तरह रुद्रपुर, देहरादून और हरिद्वार समेत कई अहम स्थानों पर अपर पुलिस अधीक्षकों के पदभार में बदलाव किया गया है। अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संबंधित स्थानों पर पुलिस व्यवस्था की कमान संभालनी होगी।

Updated on:
15 Sept 2026 10:32 am
Published on:
15 Sept 2026 10:32 am
Also Read
View All
‘मेरे 3 साल के कार्यकाल की जांच करा लो, आयोग बनाओ और पाई-पाई का हिसाब लो’, ED की रेड के बाद भड़के पूर्व CM हरीश रावत

14 से 17 सितंबर तक बारिश के आसार, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, उत्तराखंड में अलर्ट

‘भाजपा के लिए काम कर रही हैं एजेंसियां, चुनाव से पहले बनाया जा रहा माहौल, हरीश रावत ने ED की छापेमारी को बताया साजिश

‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’, कांग्रेस छोड़ने की खबर पर हरीश रावत का बड़ा बयान, कांग्रेस को लेकर कही बड़ी बात

PA पर ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत ने छोड़े कांग्रेस के पद, बोले- मेरी वजह से पार्टी की लड़ाई कमजोर न हो