15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बहुत सारी बातें होती हैं, बता दूं तो UP में खड़े होने की जगह नहीं मिलेगी’, जयंत चौधरी बोले- एक भी सीट न मिले तो भी सम्मान कम नहीं होगा

Jayant Chaudhary Statement: RLD चीफ जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। पुराने गठबंधन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कई बातें ऐसी हैं, जिन्हें वह सार्वजनिक नहीं कर रहे। जयंत ने सपा की राजनीति और चवन्नी वाले बयान पर भी निशाना साधा।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ankit Sai

Sep 15, 2026

Jayant Chaudhary

केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी और अखिलेश यादव (IANS Photo)

Jayant Chaudhary:राष्ट्रीय लोकदल के (RLD) चीफ और केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान जयंत ने पुराने गठबंधन का जिक्र करते हुए कहा कि उनके बीच बहुत सारी बातें होती थीं, जिन्हें वह अब तक सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर वो बातें में खोल दूं तो यूपी में खड़े होने की जगह नहीं मिलेगी उन्हें। जयंत ने अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर भी जवाब दिया और सपा की विपक्षी राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि वो SP यानी सपा नहीं, PC यानी प्रेस कॉन्फ्रेंस हैं।

'चवन्नी को रुपया बनाया, लेकिन वो भी भाग गए'

कुछ दिनों पहले अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए दावा किया था कि NDA में RLD को 73 सीटें मिलेंगी। इससे पहले अखिलेश ने बिना नाम लिए जयंत चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा था कि मैंने चवन्नी को रुपया बनाया, लेकिन वह भी भाग गए। इसी सियासी बयानबाजी के बीच जयंत चौधरी ने चौधरी चरण सिंह के सम्मान का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि जिस हल्केपन से आज वे बातें कह रहे कि इतनी सीट मिलनी चाहिए तभी सम्मान होगा, चौधरी चरण सिंह का सम्मान विधानसभा की सीटों से नहीं तय होने वाला। उनका सम्मान सभी के दिल में है और रहेगा। राष्ट्रीय लोकदल को एक भी सीट न मिले तो भी उनका सम्मान कम नहीं होने वाला।

रैली तो होगी नहीं- जयंत चौधरी

जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव की विपक्ष की राजनीति के तरीके पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वो SP यानी सपा नहीं, PC यानी प्रेस कॉन्फ्रेंस हैं, पीसी के अलावा कुछ नहीं कर रहे। सभा नहीं करेंगे वे वहां ट्वीट करेंगे, आंदोलन उन्होंने किया नहीं है, सड़क पर वे आए नहीं, लेकिन वो विपक्ष की राजनीति कर रहे, मुझे तो समझ नहीं आती। जब उनसे चवन्नी वाले बयान के कारण रैली नहीं होने को लेकर सवाल किया गया तो जयंत ने कहा कि मैं ये तो नहीं जानता लेकिन ये जानता हूं कि रैली तो होगी नहीं।

'अखिलेश सभाएं नहीं करेंगे, सिर्फ ट्वीट करेंगे'

जयंत चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव सभाएं नहीं करेंगे, सिर्फ ट्वीट करेंगे। अपने G फॉर गन्ना वाले बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बात उन्हें बुरी लगी, लेकिन जिन्हें गन्ने की बात बुरी लगी, उन्हें किसानों का वोट नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि राजनीति में मुद्दे होने चाहिए, मुद्दे किसानों के हैं, शिक्षा व्यवस्था के हैं, विकास के हैं। लोग तरक्की चाहते हैं, लोग रोजगार चाहते हैं और हम लोग इस ओर काम कर रहे हैं।

जाति की राजनीति पर भी निशाना

जयंत चौधरी ने जातिगत राजनीति को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को उसकी जाति से नहीं, बल्कि उसकी अच्छाई से देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराधी की जाति नहीं ढूंढी जाती है। चुनाव में लोग विभाजन की कोशिश करते हैं।