
देहरादून: Coronavirus का यह काल दुनिया के लिए बड़ा तबाही भरा रहा है। भारत में भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त भी कई अप्रत्यक्ष नुकसान हमको झेलना पड़ा है। लेकिन ठकरने के बजाए हमें साहस के साथ आगे बढ़ना होगा। ऐसे में सावधानी और पॉजिटिव नजरिया ही हमें इस मुसीबत से बाहर निकाला सकता है। इसी बीच उत्तराखंड पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। अपने सकारात्मक शब्दों से उन्होंने, प्रत्यक्ष लड़ाई लड़ रहे जवानों का मनोबल बढाया है, लेकिन यह गीत आमजन को भी तसल्ली देने वाला है।
उत्तराखंड के पुलिस अधिकारी पौड़ी गढ़वाल जिले के एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने यह गाना गया है। इसके माध्यम से वह सकारात्म रहने का संदेश देते नजर आ रहे हैं। गाने के बोल बड़े ही शांति और पॉजिटिव एनर्जी देने वाले हैं। रिकॉर्डिंग:— विजेंद्र राणा कैमरा एडिटिंग:— कमल रावत, निर्देशक:— अरुण हिमेश ने की है।
इस गीत को आप खुद भी दोहरा सकते है। इसके बोल इस तरह है।
''कहा तक ये मन को अंधेरे चलेंगे, उदासी भरे दिन कभी तो ढलेंगे...
कभी सुख कभी दुख यही जिंदगी है, यह संक्रमण का मौसम घड़ी दो घड़ी है...
ये मुरझाए फूल कल गगर में खिलेंगे, उदासी भरे दिन कभी तो ढलेंगे...
भले तेज कितना हो कोरोना का झोंका, मगर अपने मन में तू रख यह भरोसा...
खोए अमन चैन हमें फिर से मिलेंगे, उदासी भरे दिन कभी तो ढलेंगे...
कहे कोई कुछ भी मगर सच यही है, आशा की किरण जो कहीं दिख रही है
एक दिन वो सच होके रहेंगे, उदासी भरे दिन कभी तो ढलेंगे...
कहा तक ये मन को अंधेरे चलेंगे, उदासी भरे दिन कभी तो ढलेंगे...,कभी तो ढलेंगे...कभी तो ढलेंगे...''
गौरतलब है कि उत्तराखंड में अब तक कुल 1066 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। लेकिन यहां का प्रबंधन इतना अच्छा है कि विदेश से आए पर्यटकों ने यहां से वापस लौटने की जगह यहीं रहने का मन बनाया था। ऋषिकेश में विदेशी पर्यटक अभी भी योग सिखते दिखाई दे सकते हैं।