देहरादून

देवभूमि के किसान का कमाल, उगाया दुनिया का सबसे लंबा धनिये का पौधा, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

भारत के किसानों (Indian Farmers) की (Uttarakhand Farmers) प्रतिभा का कोई ठोर नहीं, यह चाहे जो कर सकते (Uttarakhand News) हैं (Uttarakhand's Farmer Grew World's Longest Coriander Plant) (Guinness Book Of World Record) (Shocking World Records) (Organic farming) (Organic Farming Tips) (Organic Farming Benefits)...
2 min read
• •
Updated: 4 Jun 2020, 2:56 PM IST
देवभूमि के किसान का कमाल, उगाया दुनिया का सबसे लंबा धनिये का पौधा, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज
देवभूमि के किसान का कमाल, उगाया दुनिया का सबसे लंबा धनिये का पौधा, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

देहरादून: भारत के किसानों की बात ही कुछ और है। सीमित संसाधनों में कठोर परिश्रम करके भी देश का पेट पाल रहे हैं। इनकी प्रतिभा का कोई ठोर नहीं। यह चाहे जो कर सकते हैं। देवभूमि उत्तराखंड के एक किसान ने भी ऐसा ही हैरतअंगेज कारनामा कर दिखाया है जिसने दुनिया का ध्यान अपनी और खींचा है। अब तक का सबसे बड़ा धनिये का पौधा उगाकर उसने विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

जी हां, धनिया उगाकर विश्व रिकॉर्ड उगाने वाले इस किसान का नाम है गोपाल उप्रेती। गोपाल अल्मोडा जिले के निवासी है। बिना रासायनिक पदार्थों के उपयोग के खेती करने वाले गोपाल कृषि के क्षेत्र में नए—नए प्रयोग करते रहते है। इस बार उन्होंने धनिये का 2.16 मीटर लंबा जैविक पौधा उगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है। जैविक से तात्पर्य है ऐसा पौधा जिसे उगाने में रासायनिक खाद का उपयोग नहीं किया जाता हो। किसान गोपाल उप्रेती के खेत में उगे इस धनिये के पौधे जितना बड़ा पौधा विश्व में अभी तक कोई नहीं उगा पाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 1.8 मीटर लंबे धनिये के पौधे को प्राप्त था जिसे गोपाल ने तोड़ दिया है।

गोपाल का यह पौधा देश के लिए भी बड़ी उलब्धि है। इससे देश के नाम एक और विश्व रिकॉर्ड हुआ है। खास बात यह है कि गोपाल के खेत में सभी धनिये के पौधे साढ़े 5 फुट से उंचे हैं। इनके तने की मोटाई आधे इंच से एक इंच तक थी। गोपाल ने इस अप्रैल महीने में रिकॉर्ड के लिए चुनौती दर्ज कराई थी।

Published on: