देवरिया

पत्नी के प्रेम संबंधों की फिर बलि चढ़ा एक पति, सुसाइड नोट में महिला थानेदार पर भी लगाया गंभीर आरोप

देवरिया में एक दर्दनाक हादसा हो गया है, यहां अपने पत्नी के लव अफेयर से परेशान पति ने ट्रेन के आगे कूद कर सुसाइड कर लिया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया।
less than 1 minute read
Jul 20, 2025
Up news, Deoria news, Suicide news
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, देवरिया में ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने किया सुसाइड

रविवार सुबह देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया, यहां एक सिक्योरिटी गार्ड का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान राकेश कुमार तिवारी निवासी नदौली, थाना लार, जिला देवरिया के रहने वाले थे।

ट्रेन से कटकर सिक्यूरिटी गार्ड ने किया सुसाइड

पुलिस ने मृतक की जेब से जिलाधिकारी देवरिया को संबोधित एक सुसाइड नोट मिला जिसमें राकेश ने अपनी पत्नी के किसी अन्य युवक के साथ लव अफेयर का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि इस मामले में महिला थाना और बरहज थाना समेत कई अधिकारियों से मदद मांगी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सुसाइड नोट में महिला थाने के हेड कांस्टेबल और अन्य पुलिस कर्मियों पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। एक पूर्व महिला थानेदार पर पैसों की मांग करने का भी आरोप है, सुसाइड लेटर से हड़कंप मच गया।

सुसाइड लेटर में पत्नी के लव अफेयर, और महिला थानेदार पर गंभीर आरोप

ट्रैक पर सुसाइड के घटना की सूचना मिलते ही RPF, GRP और डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। GRP के सब इंस्पेक्टर प्रभात चंद्र पाठक और डायल 112 के HC अवधेश यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक का सिर घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जीआरपी और आरपीएफ सुसाइड नोट की जांच कर रही है, फिलहाल मृतक के पास कोई रेल टिकट नहीं मिला। घटना के बावत RPF इंस्पेक्टर आस मोहम्मद ने बताया कि एक युवक का शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।उसके पॉकेट से एक सुसाइड लेटर भी बरामद हुआ है। जिसकी जांच की जा रही है।

Published on:
20 Jul 2025 04:25 pm