देवरिया

देवरिया में बड़ा हादसा होते होते बचा…सड़क पर बस खड़ी कर सो गया ड्राइवर, जाम लगने पर पहुंची पुलिस ने हटवाई बस

देवरिया जिले के गोराबाजार मुख्य रोड पर उस समय स्थिति बिगड़ गई जब एक बस ड्राइवर ने अचानक बस को मुख्य सड़क पर खड़ी कर दिया। काफी देर तक इसी स्थिति में बस के खड़ी रहने पर पीछे लंबी लाइन लग गई।

less than 1 minute read
Feb 01, 2026
फोटो सोर्स: पत्रिका, बीच सड़क बस खड़ी कर सोया ड्राइवर

देवरिया के गौरी बाजार में हैरान करने वाली घटना हुई है।यहां देर शाम गोरखपुर से आ रही एक बस का चालक बीच सड़क पर बस खड़ी कर सो गया। इस घटना के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

ये भी पढ़ें

गोरखपुर में राजन महाराज की टीम को गोली मारने की धमकी, आहत महराज बोले… केकरे माई में दम बा, मार के देखावे

बीच सड़क अचानक रुकी बस, नहीं बढ़ी आगे

वहां मौजूद लोगों के अनुसार, बस जैसे ही गौरी बाजार क्षेत्र में पहुंची, चालक ने अचानक उसे सड़क के बीचोंबीच रोक दिया। शुरुआत में लोगों को लगा कि बस में कोई टेक्निकल खराबी आ गई है, लेकिन काफी देर तक बस आगे नहीं बढ़ी।

पीछे लगा गाड़ियों का रेला, सूचना पर पहुंची पुलिस

जब भीड़ बढ़ने लगी तो पीछे खड़ी गाड़ियों के हॉर्न भी बजने लगे, जब चालक इसके बाद भी कोई हरकत नहीं किया तब स्थानीय लोगों ने बस के पास जाकर देखा तो दंग रह गए, चालक सीट पर ही सोता हुआ मिला।

लोगों ने उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा। इसके बाद मामले की सूचना गौरी बाजार पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को जगाया।

नशे की हालत में ड्राइविंग सीट पर सोता मिला ड्राइवर

पुलिस के अनुसार, चालक नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत चालक को सीट से हटाया।

बस में मौजूद दूसरे चालक को बुलाकर बस को सड़क किनारे लगवाया गया। बस हटते ही धीरे-धीरे यातायात दुरुस्त हुआ। पुलिस ने लापरवाही और यातायात बाधित करने के आरोप में बस का चालान किया।

ये भी पढ़ें

CBI की एंट्री, करेगी रेलवे में हुई फर्जी नियुक्तियों की जांच, केस दर्ज…फंस सकती हैं और मछलियां, रेलवे अधिकारियों में हड़कंप

Published on:
01 Feb 2026 10:03 am
Also Read
View All

अगली खबर