देवरिया

SP देवरिया का एक्शन…10 चौकी प्रभारियों के बदले कार्यक्षेत्र, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

देवरिया में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई चौकी इंचार्जों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया। इसके साथ ही SP ने एक हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है।

2 min read
Feb 27, 2026
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, SP देवरिया

देवरिया जनपद SP संजीव सुमन में अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस आदेश के तहत 10 चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, जबकि पांच अन्य पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ है। इसके अतिरिक्त, श्रीरामपुर में तैनात एक हेड कांस्टेबल को लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें

Kanpur News:‘कोडीन सीरप किंग’ की 9.50 करोड़ की सल्तनत सील, इनोवा से बैंक खाते तक जप्त

इन चौकी इंचार्जों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

SP कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली के भुजौली चौकी प्रभारी आशीष राय को श्रीरामपुर थाना के प्रतापपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। कोतवाली में तैनात मनीष सिंह को भुजौली चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।

श्रीरामपुर के प्रतापपुर चौकी प्रभारी राघवेंद्र सिंह को बरहज के कपरवार चौकी भेजा गया है, जबकि बरहज के कपरवार चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार को बनकटा के रामपुर बुजुर्ग चौकी का प्रभार सौंपा गया है।

इसी क्रम में, कोतवाली में तैनात जय सिंह यादव को खामपार थाना के भिंगारी बाजार चौकी प्रभारी बनाया गया है। भिंगारी बाजार चौकी प्रभारी अनित कुमार राय को सदर कोतवाली की सिविल लाइन चौकी की जिम्मेदारी मिली है। सिविल लाइन चौकी प्रभारी अजय कुमार तिवारी को भटनी के कस्बा चौकी स्थानांतरित किया गया है।

भटनी के कस्बा चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार को थाना भटनी में तैनाती दी गई है। भटनी में तैनात इंद्रेश कुमार को सलेमपुर के मझौलीराज चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि कोतवाली में सुशांत कुमार सिंह को सेंटर चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर, कई सिपाहियों के कार्यक्षेत्र बदले

चौकी प्रभारियों के अलावा, पुलिस लाइन से एक हेड कांस्टेबल को श्रीरामपुर थाना भेजा गया है। सलेमपुर कोतवाली में तैनात कांस्टेबल सोनू कुमार का स्थानांतरण श्रीरामपुर थाना किया गया है। गौरी बाजार थाने में तैनात महिला कांस्टेबल संगीता सिंह को सीसीटीएनएस श्रीरामपुर भेजा गया है।

मदनपुर के संग्राम यादव को भी श्रीरामपुर थाना भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात जयदीप दुबे को सलेमपुर कोतवाली स्थानांतरित किया गया है। श्रीरामपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार शाह को लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है

ये भी पढ़ें

गोरखपुर में वकील की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में भारी तनाव…जल निकासी को लेकर शुरू हुआ विवाद हो गया खूनी
Published on:
27 Feb 2026 03:00 pm
Also Read
View All