देवरिया

बजरंगी की हत्या के बाद ये है बाहुबली अतीक अहमद की एक्टिविटी, जेल में…

बाहुबली अतीक अहमद की ही जेल में बंद था सुनील राठी का भाई, पुलिस ने कड़ी की सुरखा, कई बार हो रही है तलाशी।
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2018, 3:59 PM IST
Bahubali Atiq Ahmad
बाहुबली अतीक अहमद

देवरिया. यूपी के बागपत जिले की जेल में मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या के बाद माफिया और बाहुबलियों में खौफ और उनकी चिंता दोनों बढ़ गयी है। पुलिस भी जेल में बंद बाहुबलियों और माफिया की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गयी है। बजरंगी की हत्या के बाद जहां दो दिनों तक बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी अपने बैरक से बाहर तक नहीं निकले वहीं देवरिया जेल में बंद बाहुबली अतीक अहमद की जेल में भी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। अतीक की एक्टिविटी भी सामान्य दिनों जैसी नहीं रही। एक तरफ जेल प्रशासन सतर्क हुआ तो खुद बाहुबली अतीक भी एहतियात बरत रहे हैं। इधर घटना के बाद परिवार के काफी लोग मिलने भी आ चुके हैं। हालांकि जेल प्रशासन ने मुलाकातियों की जांच और कड़ी कर दी है।

बागपत जेल में कुख्यात माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या की घटना से जीवन की सुरक्षा के लिए स्वयं को कानून के हवाले कर जेल में जा घुसे अपराधी /राजनीतिक अपराधी दहशत में आ गए हैं. वे जेल के अपने समानांतर साथियों से भी खौफ खाने लगे हैं. जेल में बंद शातीर अपराधियों की इस मनोदशा से उन जेलों का प्रशासन मुश्किल में है. ऐसे जेलों में मजा काट रहे अपराधियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है साथ ही उनसे मिलने वालों की गहन जांच के बाद ही मिलने की अनुमति मिल रही है।


‌जिला जेल में पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद पिछले सवा साल से बंद हैं। यह जेल कई अन्य अपराधियों का भी ठिकाना बना हुआ है. बागपत की घटना के बाद इस जेल का भी नजारा बदला हुआ है. बंदियों की गहन जांच पड़ताल के साथ उनकी सुरच्छा का विशेष खयाल रखा जा रहा है. देवरिया जेल आज के घटनाक्रम में इसलिए भी खाश है क्योंकि मुन्ना बजरंगी के हत्यारा सुनील राठी का भाई अरविंद राठी यहां सवा साल तक बंद रहा. जेल की सुरक्षा को लेकर इसलिए भी प्रशासन अलर्ट है, क्योंकि यहां पूर्व में बवाल भी हो चुका है। दो दिन पहले ही छापामारी में मोबाइल फोन, कैंची जैसी अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई थी। भाजपा सरकार बनने के बाद उसे पश्चिम के जेल में ट्रांसफर कर दिया गया था।


जेल में बंद अतीक अहमद का संबंध इलाहाबाद से है, जबकि मुन्ना बजरंगी भी बगल के जौनपुर जिले का ही निवासी था। जौनपुर के अलावा भदोही, इलाहाबाद में भी उसकी काफी धमक थी। इस लिहाजा से जेल में अतीक के मुलाकातियों पर ‌जेल प्रशासन की खास नजर है। जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय ने बताया कि बागपत जेल की घटना के बाद काफी चौकसी बरती जा रही है। हर मुलाकाती की गहनता से जांच की गई है। यह क्रम चलता रहेगा।


जिला जेल में हो चुका है बवाल
वर्ष 2015-16 में जिला जेल में बवाल हो चुका है। इसका कारण जेल का खराब खाना था। कुछ बंदियों और कैदियों को अच्छा भोजन देने के कारण अन्य बंदी और कैदी नाराज थे। नाराज बंदियों और कैदियों ने बंदी रक्षकों और पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंके थे। मेस को कब्जे में कर लिया था। दो से तीन घंटे तक उनका उपद्रव चलता रहा। बंदी रक्षकों को भागना पड़ा था। पुलिस की ओर से आंसू गैस छोड़े गए। हवाई फायरिंग भी की गई थी। तत्कालीन एसपी प्रभाकर चौधरी ने जेल की चाहरदीवारी पर चढ़कर मोर्चा संभाला था।
By Yashoda Srivastava

Published on: