देवरिया में शुक्रवार को इनकम टैक्स ऑफिस में CBI की रेड से हड़कंप मची रही। इस दौरान टीम ने इनकम टैक्स अधिकारी के OS को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया।
देवरिया में इनकम टैक्स ऑफिस में CBI की रेड से हड़कंप मच गया। शहर के राघवनगर स्थित आयकर अधिकारी के कार्यालय में शुक्रवार को सीबीआई की लखनऊ शाखा की टीम ने रेड कर OS को घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया।
देवरिया सिटी के नगर पालिका रोड सेंटर पुलिस चौकी के रहने वाले बृजेश कुमार गोंड के पैन कार्ड में संशोधन करने के दौरान गलती से दूसरा पैनकार्ड जारी हो गया है। जब वह कार्यालय पहुंचे तो OS के पद पर तैनात अजय कुमार से उनकी मुलाकात हुई। उनसे पैनकार्ड निरस्त करने के नाम पर ढाई हजार रुपये रिश्वत मांगा।
जब रकम नहीं मिली तब OS काम में आनाकानी करने लगा। जब कोई चारा नहीं मिला तब बृजेश ने CBI की लखनऊ शाखा में इसकी शिकायत की। इस पर CBI ने गुरुवार को केस दर्ज कर शुक्रवार को देवरिया में एक्टिव हो गई। जैसे ही ओएस ने बृजेश से रुपये लिए, सीबीआई ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया।इस दौरान ऑफिस में हड़कंप मच गया। CBI ने सभी एंट्री गेट पर ताला लगा दिया। देर रात तक पूछताछ करने के साथ ही कागजात भी कब्जे में ले लिए।