देवरिया

देवरिया BSA शालिनी श्रीवास्तव को तत्काल किया जाए सस्पेंड, सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

देवरिया टीचर सुसाइड केस में अब तक कोई सटीक कारवाई न होने से क्षुब्ध सदर विधायक डॉक्टर शलभ मणि त्रिपाठी ने बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह को पत्र लिखा है।

less than 1 minute read
Feb 26, 2026
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, सदर विधायक

देवरिया बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक स्व० कृष्ण मोहन सिंह के सुसाइड केस को लेकर अब राजनीतिक स्तर पर भी मामला तेज हो गया है। देवरिया सदर से विधायक डॉ० शलभ मणि त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह को पत्र भेजकर तत्कालीन बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) शालिनी श्रीवास्तव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें

शादी की खुशियां मातम में बदली, 40 फीट गहरी नहर में समाई बोलेरो, 6 दोस्तों की चीखें भी बाहर न आ सकीं!

मृतक ने अंतिम वीडियो में आरोपियों पर लगाए गंभीर आरोप

सदर विधायक ने अपने पत्र में कहा कि शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की आत्महत्या की घटना अत्यंत दुखद एवं पूरे जनपद को झकझोर देने वाली है। आत्महत्या से पूर्व लिखे गए सुसाइड नोट एवं वीडियो संदेश में दिवंगत शिक्षक द्वारा तत्कालीन बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं उनके कार्यालय कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए थे।

अब तक क्यों नहीं हुई BSA पर कोई कारवाई

पत्र में उल्लेख किया गया है कि शासन स्तर पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की जा चुकी है तथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध गोरखपुर जनपद के गुलरिया थाने में मुकदमा भी दर्ज है। इसके बावजूद अब तक संबंधित बेसिक शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध कोई स्पष्ट विभागीय या अनुशासनात्मक कार्रवाई न होने से जनमानस में असंतोष एवं संशय की स्थिति बनी हुई है।

विधायक को आशंका…प्रभावित हो सकती है जांच

विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने आशंका जताई कि कार्रवाई में देरी होने से विभागीय अभिलेखों एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों से छेड़छाड़ की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बेसिक शिक्षा मंत्री से मांग की कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने हेतु प्रथम दृष्टया दोषी मानी जा रही बेसिक शिक्षा अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विधिवत विभागीय जांच कराई जाए।जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

ये भी पढ़ें

Hamirpur News:गलत दिशा से आए ट्रक ने उजाड़ा परिवार, बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल

Published on:
26 Feb 2026 07:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर