देवरिया

देवरिया में भाई ने रॉड से मारकर कर दी बहन की हत्या… इस बात पर हो गया नाराज

देवरिया में एक युवती की घर में ही रॉड से मारकर हत्या कर दी गई है। मृतका की मां के मुताबिक उनकी बेटी देर रात घर आई इस पर भाई ने जब इसका कारण पूछा तो वह परिजनों से झगड़ने लगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Dec 2024, 2:18 PM IST
Feature image

देवरिया में हैरान करने वाली घटना हुई है, यहां एक भाई ने मंगलवार की रात घर देर से आने पर बहन को टोका जिससे वह नाराज होकर झगड़ने लगी, इस बात से खार खाए भाई ने रॉड से मार कर उसकी हत्या कर दी, घटना रुद्रपुर क्षेत्र की है सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मृतका की मां की तहरीर पर भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मौके से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल रॉड को भी बरामद कर लिया। एसपी विक्रांत वीर भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल किए।

बहन के देर रात घर आने पर नाराज भाई ने की हत्या

जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर नगर पंचायत के लाला टोली वार्ड की रहने वाली रानी गुप्ता रात में देर से घूम कर घर पहुंची। देर से रात में घर आने को लेकर परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उनसे झगड़ने लगी।उसी दौरान भाई ब्रह्मा गुप्ता ने टोका तो उससे भी उलझ गई। इससे गुस्साए भाई ने वहां पड़े लोहे के राड से उसके सिर पर दे मारा।इस हमले में उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत होने के बाद मां सावित्री देवी ने पुलिस को घटना की सूचना दी।मौके पर पहुंचे रुद्रपुर कोतवाल रतन कुमार पांडेय ने घर में पड़ी रानी गुप्ता को सीएचसी रुद्रपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या की सूचना पर SP देवरिया विक्रांत वीर, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी और सीओ अंशुमान श्रीवास्तव रुद्रपुर पहुंचे। पुलिस ने मामले में मृतक का की मां सावित्री देवी की तहरीर पर आरोपी भाई ब्रह्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसको गिरफ्तार कर लिया है।

Updated on:
25 Dec 2024, 2:18 PM IST
Published on: