11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरखपुर में पशु तस्करों और पुलिस में मुठभेड़, CO चोटिल…चार पशु तस्कर गिरफ्तार

गोरखपुर में पशु तस्करों के बढ़ते आतंक से शहर में दहशत मची है। पुलिस हर रात उनकी घेरेबंदी कर रही है। इस दौरान दोनों ओर से बल प्रयोग भी हो रहा है। अब तक चार पशु तस्कर गिरफ्तार हो चुके हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

गोरखपुर में पशु तस्करों द्वारा ताबड़तोड़ की गई घटनाओं के बाद से पुलिस की लगातार उनसे भिड़ंत हो रही है। सोमवार की रात भी पुलिस ने शहर के कई हिस्सों में उनकी घेरेबंदी की। इस दौरान पुलिस ने चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है।इसमें कैंट इलाके के गोलघर से दो और चौरीचौरा में दो पशु तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। ये चारों कुशीनगर और अंबेडकर नगर के रहने वाले हैं।

गौतस्करों की घेरेबंदी के दौरान CO कैंट योगेंद्र चोटिल

शहर में उनके आने की सूचना ज्यों ही वायरलेस सेट पर गूंजी तो कैंट इलाके के सिंघड़िया में पशु तस्करों को पुलिस ने घेरा तो गोवंश लदा पिकअप छोड़कर भागने लगे। यहां घेराबंदी के दौरान पशु तस्करों का पीछा कर रहे सीओ कैंट योगेंद्र सिंह अंधेरे में खंभे से टकरा कर चोटिल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। कैंट थाने में दो अलग-अलग केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने गाड़ी मालिक कुशीनगर के हनुमानगंज इलाके के बोधीछपरा निवासी विजय निषाद व पांच अज्ञात तस्करों पर केस दर्ज कर लिया है। SP सीटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है। केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। घटना में प्रयोग की जा रही पिकप भी बरामद की गई है। दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही और तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।