देवरिया

देवरिया में दारोगा और दीवान सस्पेंड, SP के निरीक्षण में खुली दारोगा की पोल…नहीं चला पाए असलहा

देवरिया जिले में पुलिसकर्मियों की हीला हवाली पर कड़ी कारवाई की गई है। SP देवरिया संजीव सुमन ने लार थाने के वार्षिक निरीक्षण में दारोगा और दीवान को निलंबित कर दिया है।

less than 1 minute read
Feb 20, 2026
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, लार थाने का निरीक्षण करते SP

देवरिया जिले के लार थाने में SP संजीव सुमन ने एनुअल निरीक्षण के दौरान एक दारोगा और एक दीवान को सस्पेंड कर दिया। यह एक्शन तब किया गया जब निरीक्षण के दौरान असलहा संचालन की जानकारी न देने और रिकार्डों के रख-रखाव में लापरवाही पाए जाने पर की गई।

ये भी पढ़ें

हरदोई में सिंघाड़ा निकालने गई तीन बच्चियां तालाब में डूबी, दो अभी भी लापता

लार थाने का निरीक्षण करने पहुंचे SP

SP संजीव सुमन एनुअल निरीक्षण के लिए लार थाने पहुंचे थे। उन्होंने थाने के कमरों, अभिलेखों, शस्त्रागार, मालखाना और परिसर का सघन निरीक्षण किये। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली, अनुशासन और अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान SP ने दारोगा रामऔतार से असलहा चलाने के संबंध में जानकारी मांगी और दारोगा को असलहा उठाकर उसकी कार्यप्रणाली समझाने को कहा गया।

असलहे कि जानकारी देने में फुस्स हुए दारोगा

इस दौरान दारोगा चुप्पी मारे रहे और असलहे के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाये। इस पर SP ने दारोगा रामऔतार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसी क्रम में कार्यालयों के निरीक्षण में भी काफी खामियां मिली।

थाने में जब्त वाहनों और कागजों आदि की भी रखने की स्थिति ठीक नहीं मिली। इन लापरवाहियों के आरोप में दीवान अखिलानंद यादव को भी निलंबित किया गया। SP ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं है, ऐसे लोगों पर कड़ी कारवाई होगी।

ये भी पढ़ें

DM संतकबीर नगर की बड़ी कारवाई, पांच स्टेटिक मजिस्ट्रेट का वेतन रुका…जानिए पूरा मामला
Published on:
20 Feb 2026 04:13 pm
Also Read
View All