देवरिया

नवागत SP विक्रांत वीर ने ग्रहण किया कार्यभार, गार्ड ऑफ ऑनर देकर हुआ स्वागत

सोमवार को बलिया से आए देवरिया के नए पुलिस कप्तान विक्रांत वीर कार्यभार ग्रहण कर लिए। बलिया में अपनी तैनाती हे दौरान आम जनता में अपनी कार्यशैली के कारण लोकप्रिय अधिकारी रहे हैं।

less than 1 minute read
Dec 23, 2024

विक्रांत वीर IPS आज देवरिया के नए SP के रूप में कार्यभार ग्रहण किए, इस दौरान VIP गेस्ट हाउस परिसर में नवागत SP को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। स्वागत करने वालों में ASP उत्तरी दीपेंद्र नाथ चौधरी IPS, ASP दक्षिणी सुनील सिंह, CO सदर संजय रेड्डी, CO भाटपार रानी शिव प्रताप सिंह, CO सलेमपुर दीपक शुक्ल, CO बरहज आदित्य गौतम, CO रुद्रपुर अंशुमान श्रीवास्तव सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी शामिल रहे।

बिहार के नालंदा जिले के मूल निवासी हैं SP विक्रांत वीर

SP विक्रांत वीर मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं। आइपीएस में चुने जाने से पहले वह मर्चेंट नेवी में इंजीनियर थे। उन्होंने मरीन इंजीनियरिंग कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई की। नौकरी के साथ ही सिविल सर्विसेज की तैयारी जारी रखी। वर्ष 2014 में उनका चयन IPS में हो गया। इससे पहले बलिया, उन्नाव, हाथरस, और लखनऊ ग्रामीण के एसपी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। बता दें की एसपी हाथरस विक्रांत वीर का पहला जिला था। हाथरस कांड के बाद विक्रांत वीर को सस्पेंड कर दिया गया था।

Also Read
View All
STF पर दोनों हाथों से फायरिंग करने वाले शातिर के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार…देवरिया में बड़े कांड की जुगत में थे मऊ के बदमाश

संवेदनहीन होते खून के रिश्ते, भाइयों ने ही मृतक का अंतिम संस्कार करने से कर दिया इंकार…पुलिसकर्मियों ने निभाया वर्दी का फर्ज

यूपी में पूर्व भाजपा विधायक समेत 6 पर महिला से मारपीट, अश्लील हरकत का आरोप…मुकदमा दर्ज

यूपी में चल रहा था राष्ट्रीय सुरक्षा से गंभीर खिलवाड़, “सिमबॉक्स फ्रॉड” कर टेलीकॉम को लगा रहे थे करोड़ों का चूना

बारात में लग्जरी गाड़ियां तो बहुत देखे होंगे…पर देवरिया में निकली ऐसी बारात भी बन गई कौतूहल का केंद्र

अगली खबर