12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इलेक्ट्रिक बस के यात्रियों को किराए में मिलेगी 10 परसेंट की छूट, कर लें यह काम

महानगर में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों में यात्रियों को अब कार्ड के जरिए पेमेंट की सुविधा मिलेगी उस पर दस परसेंट की छूट भी मिलेगी। यात्रियों में इस कार्ड की काफी समय से मांग थी।

less than 1 minute read
Google source verification

गोरखपुर में इलेक्ट्रिक बसों से यात्रा करने वाले अब किराए में दस प्रतिशत तक की छूट पा सकेंगे। शहर में पांच सौ वन यूपी वन कार्ड आये हैं। इन कार्डों के जरिए पेमेंट करने पर यात्रियों को दस प्रतिशत छुट मिलेगी।बता दें कि इलेक्ट्रिक बस से डेली यात्रा करने वाले यात्री लंबे समय से कार्ड की मांग कर रहे थे। पांच सौ कार्ड बस कंडक्टरों को दिए गए हैं जिसे यात्री ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: खिचड़ी मेलें की तैयारियों को लेकर सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

मिनिमम सौ रुपए से होगा रिचार्ज

यह कार्ड ATM की तरह है और उसे मिनिमम सौ रुपए से रिचार्ज करना है।कंडक्टर से या नगर विकास विभाग की वेवसाइट पर जाकर कार्ड का नंबर डालकर कर रिचार्ज किया जा सकता है। बस कंडक्टर के पास से आधार नंबर व मोबाइल नंबर के माध्यम कार्ड लिया जा सकता है। कंडक्टर के टिकट निकालने की मशीन से कार्ड को टच कराते ही भुगतान हो जाएगा।

कार्ड की वैलिडिटी कभी नहीं होगी खत्म

इलेक्ट्रिक बस डिपो के सीनियर स्टेशन इंचार्ज किशन जायसवाल ने बताया कि प्रीपेड कार्ड बस कंडक्टर के पास से मुफ्त में मिल रहा है।जिसे कंडक्टर यात्री के आधार नंबर या फोन नंबर से जोड़कर आवंटित कर देंगे। रिचार्ज करने के बाद से कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। पेमेंट में सुविधा और छुट के कारण इसे यात्री ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कार्ड की वैधता कभी समाप्त नहीं होगी।