देवरिया

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का अधिकारियों ने छुआ पैर…वीडियो वायरल होते ही निष्पक्षता पर सवाल, अधिकारी देने लगे सफाई

देवरिया जिले में मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ अधिकारियों ने वहां निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह के पैर छुए।
less than 1 minute read
Jan 21, 2026
Up news, Deoria news
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह

देवरिया में मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान परिवहन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह का बुके देकर स्वागत करते हुए ARTO आशुतोष शुक्ल और DDO सुशील कुमार सिंह ने उनका पैर छुआ। अधिकारियों द्वारा प्रभारी मंत्री का पैर छूने वाला वीडियो जैसे ही वायरल हुआ इसके बाद सोशल मीडिया पर कमेंट शुरू हो गया।

ARTO बोले…AI से बनाया वीडियो

वीडियो फोटो सामने आने के बाद ARTO ने सफाई दी और कहा कि मेरा फोटो AI जनरेटेड है। इसमें चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा। जबकि DDO ने कहा कि वीडियो सही है क्योंकि मंत्री से हमारे पारिवारिक संबंध हैं। वीडियो-फोटो बुधवार को सामने आया है। फिलहाल अफसरों के पैर छूने का मामला चर्चा में है।

निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे प्रभारी मंत्री

जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर ढाई बजे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बलिया से देवरिया आ रहे थे। उन्हें विकास खंड लार के रोपन छपरा गांव में निजी कार्यक्रम में शामिल होना था। बलिया से देवरिया की सीमा में प्रवेश करते ही भागलपुर पुलिस चौकी के पास प्रशासनिक अधिकारी उनके स्वागत में खड़े थे। इस दौरान जिला विकास अधिकारी (DDO) सुशील कुमार सिंह और ARTO आशुतोष शुक्ला भी मौजूद थे।

Updated on:
22 Jan 2026 09:31 pm
Published on:
21 Jan 2026 10:32 pm