देवरिया

बाइक सवार दंपती को रौंदता निकल गया अज्ञात वाहन…पत्नी की मौत, पति गंभीर

शनिवार की शाम को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पति के साथ बाइक से घर जा रही पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Dec 2024, 10:19 PM IST
Feature image

शनिवार शाम देवरिया के हेतिमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुजौली इंटर कॉलेज के सामने एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

बाइक सवार दंपती को अज्ञात वाहन ने मारा ठोकर

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के ट्रांसपोर्ट नगर निवासी भीम सोनकर और उनकी पत्नी धनवता देवी शनिवार शाम करीब 4 बजे बाइक से गोरखपुर लौट रहे थे। जब वे महुआडीह थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भुजौली इंटर कॉलेज के पास पहुंचे, तभी पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

सड़क पर गिरी महिला को रौंदता निकल गया वाहन

वाहन की टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे भीम सोनकर सड़क के एक तरफ गिर गए, जबकि उनकी पत्नी सड़क के दूसरी तरफ गिर पड़ीं। इसी दौरान टक्कर मारने वाला वाहन धनवता देवी के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद घायल पति भीम सोनकर को एंबुलेंस से हाटा पीएचसी भेजा गया, जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

परिवार में मचा कोहराम

घरवालों को सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। दंपती के बेटे सुमित और बेटी निशा का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Updated on:
14 Dec 2024, 10:19 PM IST
Published on: