देवरिया

दिल्ली की निर्भया से भी विभत्स तरीके से इस किशोरी पर अत्याचार, नदी किनारे इस हालत में मिली

धारदार हथियार से पेट फाड़ा गया, नाजुक अंग काट लिया

2 min read
मिर्जापुर में गैंगरेप

यूपी में अपराध अपने चरम पर है। देवरिया जिले में एक किशोरी की बेहद निर्मम तरीके से हत्या कर लाश को फेंक दिया गया है। हत्यारों ने किशोरी संग दुराचार करने के बाद उसके पेट को फाड़ दिया है। नाजुक अंगों को भी काट डाला है। अर्धनग्न हालत में किशोरी की लाश छोटी गंडक नदी के किनारे मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम को भेज दिया है।
देवरिया जिले की एक गांव की रहने वाली किशोरी क्लास सेवन की छात्रा थी। मां सलेमपुर क्षेत्र में कहीं चतुर्थ श्रेणी में कार्यरत है जबकि उसके पिता मछली का व्यवसाय करते हैं। शनिवार को किशोरी की मां अस्पताल चली गई उसके बाद किशोरी बिना किसी को कुछ बताए घर से निकली। देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटी तो परिवारीजन को चिंता हुई। परेशान परिवारवालों ने किशोरी को खोजना शुरू किया। हर संभावित जगह पर खोजने के बाद पुलिस को इस बाबत इत्तला की। परिजन रातभर बिटिया को खोजते रहे।
रविवार को दोपहर छोटी गंडक नदी के किनारे किसी व्यक्ति ने एक लाश देखी। तत्काल गांव में खबर दी। काफी संख्या में लोग पहुंच गए। किशोरी को खोज रहे परिजन भी वहां पहुंचे। लाश देखकर वे बदहवास रोने लगे। लाश किशोरी की थी। अर्धनग्न अवस्था में मिली यह लाश विभत्स तरीके से फेंकी गई थी। शव का पेट फटा हुआ था। शरीर के नाजुक अंग कटे हुए थे। शव झाड़ियों में पड़ा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी धारदार हथियार से पेट चीर दिया गया हो।
इस वारदात की जानकारी किसी ने पुलिस को दी। मौके पर कोतवाल पूरे दलबल के साथ पहुंचे। शव को पंचनामा कराकर उसे पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। पुलिस ने परिवारीजन व आसपास से आवश्यक जानकारी लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

ये भी पढ़ें

रिटायर्ड कर्नल से ऐसी हरकत करने पर दर्ज हुआ केस तो छुट्टी लेकर पत्नी सहित फरार हुए एडीएम!
Published on:
20 Aug 2018 03:36 am
Also Read
View All