नोएडा। गौतमबुद्धनगर पुलिस ने रिटायर्ड कर्नल वीरेंद्र सिंह चौहान के साथ 14 अगस्त को कथित मार पीट करने के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही राहुल नागर और जितेंद्र अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एडीएम हरीश चंद्रा, पत्नी ऊषा चंद्रा, अनुराग चन्द्रा, रोहित गुजराल, प्रशांत नागर भी आरोपी बनाए गए हैं। अब पुलिस इनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एडीएम व उनकी पत्नी सहित ये सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक मुजफ्फरनगर से एडीएम फिलहाल छुट्टी पर हैं।