Dewas- देवास जिला कोर्ट में चतुर्थ अतिरिक्त जिला में न्यायाधीश प्रसन्न सिंह बहरावत के साथ अभद्रता की
Dewas- मध्यप्रदेश के देवास में तीन युवकों ने जिला न्यायाधीश के साथ अभद्रता की। उन्हें सरेआम गालियां भी दीं। जिला न्यायाधीश के साथ हुई इस घटना पर पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ। उनके साथ अभद्रता करनेवाले एक आरोपी बीजेपी नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दो अन्य फरार हो गए हैं। इधर एक आरोपी के अवैध निर्माणों को भी ढहा दिया गया है।
देवास में न्यायाधीश प्रसन्न सिंह बहरावत के साथ अभद्रता की गई। वे जिला कोर्ट में चतुर्थ अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के रूप में पदस्थ हैं। न्यायाधीश प्रसन्न सिंह बहरावत को 3 युवकों ने गालियां बकीं और अभद्रता की। देवास पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार चतुर्थ अतिरिक्त जिला न्यायाधीश प्रसन्न सिंह बहरावत के साथ यह वारदात नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र में हुई। यहां की देवास ग्रीन कालोनी के बाहर बीजेपी नेता पंकज घारू और उसके साथियों ने जस्टिस बहरावत को सरेआम गालियां दीं। बाद में तीनों आरोपी भाग गए।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बीजेपी नेता पंकज घारू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी भीम घारू और एक अन्य युवक को भी जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है। उधर जिला प्रशासन ने एक आरोपी का अवैध निर्माण ढहा दिया। जयशिव नगर स्थित एक अवैध संपत्ति और मक्सी बायपास स्थित शासकीय ज़मीन पर बनाए गए पोल्टी फार्म को ज़मींदोज़ कर दिया गया है।